फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jamia Violence delhi crime branch issues notice to congress ex mla asif mohammad one detained

जामिया हिंसा: पूर्व कांग्रेस विधायक और आशु खान की गिरफ्तारी की अफवाह फैलने पर कोतवाली का घेराव

Fri, 24 Jan 2020 08:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jan 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Jamia Violence delhi crime branch issues notice to congress ex mla asif mohammad one detained
आसिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद और स्थानीय नेता आशु खान की गिरफ्तारी की अफवाह फैलने के बाद शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे शाहीन बाग के सैकड़ों लोगों ने जामिया थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। एहतियात के तौर पर थाने में अतिरिक्त पुलिस ब़ल बुलाया गया। धरना शाम सात बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जामिया में 15 दिसंबर 2019 की हिंसा मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए आसिफ मोहम्मद की गिरफ्तारी की अफवाह फैलने के बाद शाहीन बाग के लोग उत्तेजित हो गए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बेवजह एक खास समुदाय को निशाना बना रही है। प्रदर्शनकारियों ने थाने में दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। उधर, प्रदर्शन की सूचना पर आला अधिकारी पहुंच गए। इनमें सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ता भी थे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर जामिया रोड बंद कर दिया। रोड पर धरने की वजह से शाम के वक्त कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के सामने मूकदर्शक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले अपराध शाखा ने आसिफ मोहम्मद खान, स्थानीय नेता आशु खान और फुरकान को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस भेजा था।

नोटिस मिलने पर आसिफ मोहम्मद खान ने क्या कहा?
अपराधा शाखा से जामिया हिंसा को लेकर मिले नोटिस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान का कहना है कि पुलिस के पास मेरे खिलाफ कोई सबूत नहीं है। जब बसें जलाई गईं तब मैं शाहीन बाग के उस प्रदर्शन में था जो आज भी चल रहे हैं। पुलिस भी मेरे स्पीच रिकॉर्ड कर रही थी, यह मेरा सबसे बड़ा सबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed