फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jailer demands money from prisoners

जेलर साहब को पैसे दो वरना...

Wed, 22 Jan 2014 01:55 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jan 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
jailer demands money from prisoners

फरीदाबाद के गांव नीमका स्थित जिला कारागार में बंद कैदियों के परिजनों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर जेलर के पाम से धन उगाही करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गोल्फ क्लब में मंगलवार को हरीश कुमार ने बताया कि अगस्त 2013 में हुई एक हत्या के मामले में उसका बेटा शिव उर्फ रिंकू, पिशोरी का बेटा दीपक व बंसीलाल का बेटा मुकेश नीमका जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:एक दिन में खर्च कर रहे तीन लाख पर क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों वेदप्रकाश चंदीला नामक व्यक्ति ने उसके बेटे से मोबाइल पर बात कराई तो उसने कहा कि जेल में उसे अधिकारी प्रताड़ित कर रुपये मांगते हैं। इस पर उन्होंने वेद चंदीला के माध्यम से धीरे-धीरे करीब 14 लाख रुपये दिए।

उधर, किशोरी ने भी कहा कि उनका बेटा दीपक भी रिंकू के साथ जेल में है। उन्होंने भी वेद चंदीला के माध्यम से करीब 12 लाख रुपये दिए हैं। मुकेश के पिता बंसीलाल ने कहा कि उन्होंने बेटे को प्रताड़ना से बचाने के लिए अपने दो फ्लैटों की रजिस्ट्री वेद चंदीला की पत्नी सुमन के नाम कर दी है।

यह भी पढ़ें: ये क्या हो रहा है खिलाड़ियों के साथ?

जेल अधीक्षक अनिल कुमार जांगड़ा का कहना है कि उनको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। वे वेदप्रकाश चंदीला नामक किसी व्यक्ति को नहीं जानते। जेल में बंद युवकों को प्रताड़ित करने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। इसके लिए कोई भी जांच कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed