फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jaat leader hawa singh arrested for calling freedom fighter rao tula ram absconder

राव तुलाराम को भगौड़ा कहने पर जाट नेता हवा सिंह गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2020 05:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 Jul 2020 05:15 PM IST
सार

- अहीर रेजीमेंट के खिलाफ भी फेसबुक पर डाली थी विवादित पोस्ट 
- मामला तूल पकड़ने पर आरोपी ने पोस्ट डिलीट करते हुए मांगी थी माफी
- साइबर थाना पुलिस ने भिवानी से आरोपी को गिरफ्तार किया, एक लैपटॉप भी किया जब्त

विज्ञापन
Jaat leader hawa singh arrested for calling freedom fighter rao tula ram absconder
हवा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को भगौड़ा कहने और यादव रेजीमेंट पर विवादित टिप्पणी करने वाले जाट नेता हवासिंह सांगवान को गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को भिवानी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकन ने बताया कि साइबर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आपत्तिजनक पोस्ट पहले ही डिलीट की जा चुकी है। ऐसे में उन अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं जिन्होंने पोस्ट को शेयर किया था।
विज्ञापन


अहीर समाज के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जाट नेता हवासिंह सांगवान द्वारा अहीर (यादव) समाज को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर गलत टिप्पणी की थी। हवासिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम को भगौड़ा कहा, जो निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज के लोगों ने पुलिस आयुक्त केके राव से हवासिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। बृहस्पतिवार शाम को पुलिस आयुक्त के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने हवासिंह सांगवान के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

पुलिस का कहना है कि यादव समाज के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर यादव समाज में रोष फैल जाने के कारण यह मामला अति संवेदनशील बन गया था। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने टीम गठित कर जाट नेता हवासिंह सांगवान (73) को भिवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी द्वारा यादव/अहीर समाज पर की गई टिप्पणी का पोस्ट डालने में प्रयोग किया गया एक लैपटॉप भी आरोपी से जब्त किया है।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फेसबुक पर यादव समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट डिलीट कर दी थी। एक दूसरा पोस्ट डालकर उन्होंने अपने द्वारा यादव समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी भी मांगी थी। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed