फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   It will rain in Delhi on Saturday Meteorological Department issued yellow alert

Weather Update : दिल्ली-NCR में रुक-रुककर हो रही है बारिश, आज भी कूल-कूल रहेगा मौसम, जारी है यलो अलर्ट

Sat, 29 Jul 2023 03:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jul 2023 03:28 AM IST
सार

मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से मौसम में तब्दीली आने का अनुमान है। फिलहाल उमस से थोड़ी राहत है। तापमान में भी हल्की से कमी आई है। 

विज्ञापन
It will rain in Delhi on Saturday Meteorological Department issued yellow alert
दिल्ली-एनसीआर बारिश का जारी है सिलसिला - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। आज दिनभर ऐसा ही चलते रहने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद से मौसम में तब्दीली आने का अनुमान है। फिलहाल उमस से थोड़ी राहत है। तापमान में भी हल्की से कमी आई है। 

विज्ञापन

कल कई इलाकों में झमाझम जबकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे थोड़ी उमस बढ़ गई। कुछ देर बाद धूप निकल आई जिससे खूब पसीना निकला। शाम पांच बजे के बाद मौसम ने फिर करवट ली। आसमान में काले बादलों ने डेरा डाला। ऐसे में शाम में ही अंधेरा छा गया और कुछ इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रिज इलाके में शाम साढ़े पांच बजे तक 054.0 मिमी, डीयू इलाके में 050.0 मिमी, पीतमपुरा में 033.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। लोदी रोड में 010.3 मिमी, मयूर विहार में 008.5 मिमी बारिश हुई।

विज्ञापन

दिल्ली में सुबह 8.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक औसत बारिश की बात की जाए तो वह 003.8 मिमी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार अभी शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने दिन भर बादल छाए रहने व कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार के बाद बारिश के दौर में कुछ कमी आएगी। 

इस कारण से तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी और तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच दर्ज होगा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed