आप ने हवाला डीलर से लिए 2 करोड़, आयकर विभाग ने भेजा 30.67 करोड़ का नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) एक बार फिर आयकर विभाग के निशाने पर है। फंडिंग के मामले में आयकर विभाग ने पार्टी को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए सवाल किया है कि उससे 30.67 करोड़ रुपये क्यों न वसूले जाएं।
पार्टी को दस दिन के भीतर आयकर विभाग में जवाब दाखिल करना है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आयकर की धारा 156 के तहत आप को नोटिस जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि चंदे पर सफाई के लिए पार्टी को 34 मौके दिए गए।
लेकिन जब पार्टी की तरफ से विभाग को माकूल जानकारी नहीं मिली तो विभाग ने करीब 68.44 करोड़ रुपये के चंदे को पार्टी की आय में जोड़ दिया। आप को यह चंदा वित्तीय वर्ष 2014-15 व 15-16 में को मिला था।
पार्टी ने करीब 13 करोड़ के चंदे का खुलासा नहीं किया
नोटिस के मुताबिक, पार्टी ने करीब 13 करोड़ के चंदे का खुलासा नहीं किया। इसे अघोषित आय बताकर विभाग को जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा करीब 6 करोड़ रुपये चंदा देने वाले करीब 461 दानदाताओं का रिकॉर्ड भी विभाग को नहीं मिला है।
इस मसले पर विभाग ने पार्टी को फटकार भी लगाई है। नोटिस में आयकर विभाग ने साफ-साफ कहा है कि पार्टी ने आयकर के नियमों की अनदेखी की गई।