फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   issue of the removal of the proposal passed on Rajiv Gandhi will rise today in delhi assembly

दिल्ली विधानसभा सत्र आज, उठेगा राजीव गांधी पर पारित प्रस्ताव को हटाने का मुद्दा

Thu, 03 Jan 2019 04:51 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 03 Jan 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
issue of the removal of the proposal passed on Rajiv Gandhi will rise today in delhi assembly
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा सत्र एक बार फिर हंगामेदार होने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले दिल्ली विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी की है। इसे लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जहां निर्णय लिया गया कि सदन की गरिमा हनन और जनहित से जुड़े मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया जाए।  

विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विपक्ष पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने की मांग को सदन में पारित प्रस्ताव से असंवैधानिक तरीके से हटाने का विरोध करेगी। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि 23 दिसंबर को पारित संपूर्ण प्रस्ताव नियमानुसार विधान सभा की कार्यवाही का अविभाज्य अंग बन चुका है। इसके किसी भी भाग को निकाला नहीं जा सकता। सरकार सदन की गरिमा और मर्यादा भंग कर रही है।  
विज्ञापन


विपक्ष दिल्ली सरकार से मांग करेगा कि 2016 से 2020 के बीच लागू होने वाले पांचवें दिल्ली वित्त आयोग की रिपोर्ट को तुरंत सदन की पटल पर रखे। नगर निगमों को लेकर दिल्ली सरकार बदले की भावना नहीं रखें। विपक्ष यह भी मांग करेगा कि सदन सीलिंग को लेकर मॉनीटरिंग कमेटी की तानाशाही भूमिका के विरुद्ध एकजुट होकर विरोध करे। प्रदूषण नियंत्रण पर दिल्ली सरकार की असफलता, बाल गृहों में बच्चियों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार, क्लीनिकल एस्टाब्लिेशमेंट एक्ट 2016 को लागू करने में सरकार के ढुलमुल रवैये का भी पर्दाफाश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक दल के नेता विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधानसभा सचिव को विधा सभा के नियम 245 व अनुच्छेद 7(2)(सी) के अंतर्गत विधान सभा अध्यक्ष को उनके पद से हटाने का नोटिस दिया है। विपक्ष सरकार पर दबाव बनाएगी कि इस नोटिस पर कार्यवाही की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed