फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Irrigation Minister took stock of the health of Yamuna and flood preparedness

Delhi NCR News: सिंचाई मंत्री ने यमुना की सेहत और बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
- मंत्री ने कहा, पल्ला में यमुना का पानी साफ दिखता है, दिल्ली में प्रवेश करते ही हो जाता है गंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को पल्ला क्षेत्र में यमुना नदी की सेहत और बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना को साफ और स्वच्छ रखने के साथ ही बरसात में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। रविवार को मंत्री ने दिल्ली में पल्ला क्षेत्र का दौरा किया, जहां से यह नदी हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करती है।
बोट के जरिये उन्होंने नदी के जलस्तर, तटीय स्थिति और पानी की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान पानी का सैंपल भी लिया गया, जिसकी जांच से यमुना की गुणवत्ता को और बेहतर करने की रणनीति बनाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली में भी नदी का पानी उतना ही साफ हो, जितना हरियाणा में है।
विज्ञापन



बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों की भी समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि हाल ही में 1,300 टन कचरा यमुना से हटाया है और 18 प्रमुख नालों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ने की योजना बनाई है। साथ ही, आईटीओ बैराज की सुरक्षा दीवारों को मजबूत करने और नदी किनारे हरियाली विकसित करने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विपक्ष जलभराव पर कर रहा भ्रमित

मंत्री ने बरसात के मौसम में जल निकासी को लेकर भी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सड़कों पर सक्रिय है। जलभराव की समस्या को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल 3-4 स्थानों की तस्वीरें दिखाकर पूरे दिल्ली को जलमग्न बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में जल निकासी व्यवस्था ठीक काम कर रही है।


यमुना की जलधारा तेज हुई, अभी बाढ़ का खतरा नहीं

दिल्ली में रविवार को शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर 202.22 मीटर दर्ज किया गया। पुराने लोहा पुल पर खतरे का निशान 205.33 मीटर पर है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से सामान्य मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिस कारण दिल्ली में पानी का बहाव तेज हुआ है। आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बारिश हुई तो यमुना का जलस्तर निश्चत रूप से ऊपर आएगा। लेकिन दिल्ली में अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed