फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   irfan habib says Bhagat singh himself said he was terrorist

भगत सिंह ने खुद कहा था कि वो आतंकवादी हैं: इरफान हबीब

Mon, 02 May 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 May 2016 01:52 PM IST
विज्ञापन
irfan habib says Bhagat singh himself said he was terrorist
भगत सिंह

प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब अब इतिहासकार बिपिन चंद्रा और अन्य इतिहासकारों के समर्थन में उतर आए हैं जिन्होंने 1988 में प्रकाशित हुई किताब 'इंडियाज स्ट्रगल फॉर इंडीपेंडेंस' लिखी है। गौरतलब है कि इस किताब में भगत सिंह को 'क्रांतिकारी आतंकी' बताया गया है।

विज्ञापन


इसी को लेकर ये किताब इन दिनों विवादों में है। यह किताब दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास के पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाती है।

इस किताब और उसके लेखकों का बचाव करते हुए इतिहासकार इरफान हबीब कहते हैं कि 'मैं खुद इस किताब के कई तथ्यों से सहमत नहीं हूं लेकिन भगत सिंह को 'क्रांतिकारी आतंकी' कहना कुछ गलत नहीं है।'
विज्ञापन


उनके अनुसार भगत सिंह जिस हिंदुस्तान रिपब्लिकन सोशलिस्ट एसोसिएशन से ताल्लुक रखते थे उसने खुद 1929 में पास किए गए अपने प्रस्ताव में 'आतंकी' शब्द का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हबीब तो ये तक कहते हैं कि 'एचआरएसए का 1929 का मेनिफेस्टो भी यही बता कहता है। ये मेनिफेस्टो कांग्रेस के लाहौर सेशन में बांटा गया था। इस में लिखा था, हमारी आतंकी नीतियों की निंदा हो रही है लेकिन हम आतंक का सहारा ब्रिटिश आतंक को खत्म करने के लिए ले रहे हैं।'

महात्मा गांधी को भी द‌िया था जवाब

irfan habib says Bhagat singh himself said he was terrorist
शहीद भगत सिंह - फोटो : ANI

हबीब ने इस ओर भी ध्यान आकर्षित किया कि भगत सिंह ने महात्मा गांधी की इस बात कि 'आतंकवाद अपने आप में क्रांति नहीं है' के जवाब में कहा था 'लेकिन कोई भी क्रांति बिना आतंक के पूरी नहीं हो सकती।'

हबीब ने ये भी कहा कि भगत सिंह ने अपने जीवन के अंतिम पडाव में ये माना भी था कि वो शुरूआत के कुछ दिनों में आतंकी थे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में आतंक और आतंकवाद एक अपमानजनक शब्द बन गया है क्योंकि आतंकियों की वजह से कई बेगुनाहों की जान जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed