फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU gives relief to applicants, will be able to deposit application fee up to eight days

Delhi NCR News: आईपीयू ने आवेदकों को दी राहत, आठ तक जमा करा सकेंगे आवेदन शुल्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सीईटी आधारित प्रोग्राम में पंजीकरण करने के बाद शुल्क भुगतान नहीं करने वालों के लिए सुविधा
विज्ञापन


अंतिम मौके में ऑफलाइन जमा कराया जा सकेगा शुल्क

जिन प्रोग्राम के लिए सीईटी प्रवेश परीक्षा हो गई हैं उन प्रोग्राम के लिए यह अवसर उपलब्ध नहीं होगा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सीईटी आधारित यूजी-पीजी प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक आवेदकों को बड़ी राहत प्रदान की है। पंजीकरण कराने के बाद किसी कारणवश आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करने वाले आवेदक अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। ऐसे आवेदकों के लिए आईपीयू ने ऑफलाइन शुल्क जमा कराने की सुविधा प्रदान की है। वह ऑफलाइन मोड में आठ मई तक शुल्क जमा कर सकते हैं।
आईपीयू ने यह सुविधा उन आवेदकों को प्रदान की है जिन्होंने सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा आधारित प्रोग्राम में पंजीकरण तो कर रखा है, पर अंतिम तिथि से पहले 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाए थे। यह आवेदक अब आठ मई तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए विवि को बड़ी संख्या में आवेदकों की ओर से अनुरोध प्राप्त हुए है। ऐसे में आवेदकों के भविष्य को देखते हुए प्रशासन ने एक बार के लिए यह मौका दिया है। इच्छुक आवेदक संबद्ध प्रोग्राम के लिए किए गए पंजीकरण की प्रति के साथ 8 मई तक विश्वविद्यालय के एकेडेमिक विभाग में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्राप्त आवेदन की वैधता जांचने के बाद आवेदन शुल्क जमा करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन ने सलाह दी है कि जिन आवेदकों ने पंजीकरण के बाद 1,500 रुपए का आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है वे इसे जल्द जमा कर दें। ऐसा न करने पर उनका आवेदन अधूरा माना जाएगा और संबद्ध प्रोग्राम का सीईटी देने से भी वंचित रह जाएंगे। यह आखिरी अवसर है, इसके बाद कोई मौका आवेदकों को नहीं मिलेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रोग्राम के लिए सीईटी हो गया है, उन प्रोग्राम के लिए यह अवसर नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईपीयू के राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आधारित एवं मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी समाप्त नहीं हुई है। राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है, जबकि एमबीए कैट के जरिये और क्लैट के माध्यम से एलएलबी व एलएलएम करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है। मेरिट आधारित प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed