फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPU B.Arch counseling from July 29

Delhi NCR News: आईपीयू में बीआर्क की काउंसलिंग 29 जुलाई से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के बीआर्क प्रोग्राम की पहली काउंसलिंग ऑफलाइन मोड में 29 और 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह द्वारका स्थित कैंपस में होगी। यूनिवर्सिटी ने इस प्रोग्राम के आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन के बाद एक मेरिट लिस्ट बनाई है। यह मेरिट लिस्ट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसलिंग मेरिट लिस्ट के अनुसार ही होगी।प्रोग्राम में दाखिले के इच्छुक आवेदकों को काउंसलिंग के दिन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के नाम देय 96 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने हैं। यह प्रोग्राम यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग (120 सीटें), दिल्ली टेक्निकल कैंपस (40 सीटें), एमबीएस स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (120 सीटें) और वास्तु कला एकेडमी (40 सीटें) में उपलब्ध है। स्कूल की डीन प्रो. नीरजा लुगानी सेठी के अनुसार आर्किटेक्चर के योग्य प्रोफेशनल्स की पूरी दुनिया में मांग है। इस प्रोग्राम के संदर्भ में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed