फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IPS officer posted in Mizoram raided Delhi

Delhi: मिजोरम में तैनात आईपीएस अफसर की दिल्ली में दबिश, राजधानी पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल करने का आरोप

Sun, 03 Dec 2023 04:45 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Dec 2023 04:45 PM IST
विज्ञापन
IPS officer posted in Mizoram raided Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
मिजोरम में तैनात यूटी कैडर के आईपीएस अफसर की दिल्ली में दबिश से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। मिजोरम की नारकोटिक्स विभाग की टीम दिल्ली में दबिश देने आई थी। यह अफसर भी इस टीम के साथ शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएस अफसर ने इस रेड में दिल्ली पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


पुलिस को कॉल कर सूचना देने वाले पीड़ित ने अफसर पर 35 लाख रुपए लेने और 20 लाख रुपये की और डिमांड करने का आरोप लगाया है। मामले का गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस का कोई अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 29 नवंबर को दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी कि मिजोरम पुलिस ने पालम इलाके मे रेड डाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलर ने बताया कि पुलिस ने उसके भाई को अरेस्ट किया है। पुलिस ने 35 लाख रुपये ले लिए हैं। इसके अलावा 20 लाख रुपये की डिमांड की जा रही है।  कॉलर ने बताया कि वह नाइजीरिया से है। बताया जा रहा है कि इस मामले में गृह मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों ने संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए। बताया जा रहा है कि मिजोरम पुलिस ने रेड के दौरान दिल्ली पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल किया है।
 

इसके अलावा इस बात की भी जांच की जा रही है कि आईपीएस अधिकारी कौन थे और कॉलर ने पैसे वाली बात कही है उसमें कितनी सच्चाई है या फिर ये झूठे आरोप है। दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed