{"_id":"64c3276287a120735e0a9653","slug":"interstate-coordination-meeting-at-delhi-police-headquarters-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"G-20 Summit: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक, आतंकी और अन्य सूचनाओं का तुरंत होगा आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G-20 Summit: दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर अंतरराज्यीय समन्वय बैठक, आतंकी और अन्य सूचनाओं का तुरंत होगा आदान-प्रदान
Fri, 28 Jul 2023 07:56 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:56 AM IST
सार
बैठक में एनआईए, एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
Delhi police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस व जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को अंतरराज्यीय समन्वय बैठक हुई। दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने की। इस दौरान आतंकी व अन्य सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान पर सहमति बनी। बैठक में एनआईए, एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बैठक में आतंकी इनपुट, सीमा जांच, संदिग्ध तत्वों के सत्यापन आदि समेत आतंकवाद विरोधी उपायों से संबंधित खुफिया जानकारी साझा की। खुले क्षेत्रों से पैराग्लाइडर, ड्रोन और अन्य वस्तुओं की आवाजाही से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। किसी भी संदिग्ध तत्व/वाहन की आवाजाही के बारे में पूर्व सूचना देने पर बल दिया गया। एनसीआर में सक्रिय अंतरराज्यीय गिरोह, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित घटनाओं पर भी चर्चा की गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यातायात प्रतिबंध व सीमाओं पर अनधिकृत घुसपैठ को रोकने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई गई। साथ ही, अन्य राज्यों के अधिकारियों से इसके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
बैठक में पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस व जी-20 सम्मेलन के आयोजन के लिए विशेष तैयारियों की जरूरत है। हाल ही में रिहा हुए अपराधियों का पता लगाने और सत्यापन के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए। आतंकवादी/कट्टरपंथी पृष्ठभूमि वाले सभी रिहा किए गए अपराधियों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। बैठक में सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर देने के साथ एनसीआर क्षेत्र में पुलिसिंग के लिए समन्वय बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लाएं आधिकारी : एलजी
जी-20 सम्मेलन को देखते हुए चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों को जल्द पूरा करवाने के लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने देर रात मौके पर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को कोई असुविधा न हो। साथ ही, किसी भी प्रकार से यातायात बाधित न हो। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल सरदार पटेल रोड पर धौला कुआं और 11 मूर्ति के बीच बन रहे खंड का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मदर टेरेसा क्रिसेंट पर 11 मूर्ति से तीन मूर्ति राउंड अबाउट, तीन मूर्ति मार्ग और अकबर रोड तक के खंड का दौरा किया। सम्मेलन में शामिल होने आ रहे प्रतिनिधि नई दिल्ली की करीब 60 प्रमुख सड़कों का इस्तेमाल करेंगे। ऐसे में इन सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। उपराज्यपाल ने कहा कि वे खुद मुख्य सचिव, लोक निर्माण विभाग, डीडीए, नई दिल्ली नगर परिषद, निगम के अधिकारियों के साथ 30 अगस्त तक क्षेत्र का दौरा कर सौंदर्यीकरण कार्याें को पूरा करवाएंगे।