फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   International Women's Day: Delhi Womens Commission honors women power

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: दिल्ली महिला आयोग ने नारी शक्ति का किया सम्मान

Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 08 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
International Women's Day: Delhi Womens Commission honors women power
International Womens Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली महिला आयोग ने अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाली नारी शक्ति को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इनमें बीएसएफ महिला बाइकर, सेना की पहली महिला स्टंट राइडर, आईएनएसवी तारिणी की महिला क्रू, पहली किन्नर जज, महिला ई-रिक्शा चालक, दुनिया का चक्कर लगाने वाले क्रू का नेतृत्व करने वाली महिला समेत अन्य महिलाएं शामिल हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग ने बीते 13 दिनों से चल रही महिला सुरक्षा पदयात्रा के समापन के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। सेंट्रल पॉर्क में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मुख्य सचिव विजय देव समेत अन्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह से पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन


महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं जो कि पुरुष कर सकते हैं, जैसे बाइक स्टंट करना, जहाज उड़ाना। उन्होंने कहा कि कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना जरूरी है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाआें के लिए उन्होंने कहा कि यह महिलाएं हजारों लोगों के लिए मिसाल हैं। यह पुरस्कार उन पुरुषों के लिए भी समर्पित है, जिन्होंने इन महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में देश की पहली किन्नर जज जोयिता मोंडल, भारतीय सेना की डेयरडेविल मोटरसाइकिल टीम का हिस्सा बनने वाली पहली महिला ऑफिसर कैप्टन शिखा सुरभि, पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाने वाली महिला क्रू बोट का नेतृत्व करने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी, 54 वर्षीय महिला ई-रिक्शा चालक पूनम, बोन डिसऑर्डर के कारण माता-पिता द्वारा त्यागी गई आईआरएस अफसर उस्समुल खेर, 1400 से ज्यादा अनाथ बच्चों की मां सिंधुताई समेत अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही मूक-बधिर अंतरराष्ट्रीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी एवं अन्य को पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed