यहां सबकुछ बिगाड़ गई सलमान की बहन की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे व्यापार मेले में शनिवार को आयोजित होने वाले हिमाचल दिवस की रंगत फीकी कर दी है।
अर्पिता हिमाचल प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता सुखराम के परिवार की बहू बनी हैं और हैदराबाद में शादी के बाद मुंबई के रिसेप्शन में हिमाचल सरकार के मंत्री दावत में व्यस्त हैं।
व्यापार मेले में शनिवार को हिमाचल दिवस मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी रंगारंग कार्यक्रम की योजना थी, लेकिन इस बीच अर्पिता की शादी की तारीख आ गई।
हिमाचल सरकार की बहू बनी है अर्पिता
अर्पिता की शादी सुखराम के बेटे और हिमाचल सरकार में मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष से होने के चलते मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्रियों समेत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मेहमानों की सूची में शामिल हैं।
इन्हें खास तौर पर मुंबई में शुक्रवार को रिसेप्शन पार्टी का न्योता मिला है। इसी के चलते हिमाचल के मंत्रियों में से किसी ने अभी तक ट्रेड फेयर का दौरा नहीं किया है, जबकि दूसरे राज्यों के पवेलियन में उद्योग मंत्री समेत मुख्यमंत्रियों ने शिरकत कर रहे हैं।
प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्री करेंगे दौरा
हिमाचल दिवस पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिंसिपल सेक्रेटरी इंडस्ट्रीज आरडी धीमान मुख्य अतिथि होंगे। वह शनिवार को हिमाचल पवेलियन का दौरा करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जबकि हर बार वहां के उद्योग मंत्री शरीक होते थे।