इंटरसिटी के इंजन की टूटी कपलिंग, लगी गाड़ियों की लंबी लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंचे रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कपलिंग को ठीक कर एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली रवाना किया। इसके चलते मेन लाइन पर गाड़ियों की लाइन लग गई।
बाद में पीछे लगी गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर एक से एक-एक कर निकाला गया। एक घंटे तक ट्रेन खड़ी होने के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई। काफी संख्या में लोग मेट्रो से दिल्ली की ओर रवाना हुए।
परेशानी में मेट्रो का लिया सहारा
गाड़ी संख्या 14211 आगरा-इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार सुबह 9:28 मिनट पर ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर रुकी। बताया जाता है कि रास्ते में पलवल और बल्लभगढ़ स्टेशनों के बीच गाड़ी झटके देकर चल रही थी।
लोको पायलट ने ओल्ड स्टेशन पर जब उतरकर देखा तो कपलिंग टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। सूचना पर रेलवेकर्मी लक्ष्मण कुमार और महेश मौके पर पहुंच गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कपलिंग को ठीक कर गाड़ी 10:30 बजे दिल्ली रवाना की गई।
मेन लाइन जाम होने के कारण इसके पीछे खड़ी आंध्रा एक्सप्रेस, बंगलूरू-नई दिल्ली एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, कोसीकलां-गाजियाबाद शटल और राजधानी को एक-एक कर प्लेटफार्म नंबर एक से निकाला गया। स्टेशन अधीक्षक के सी मीना का कहना है कि गाड़ी में समस्या पीछे से ही आ रही थी। फिलहाल उसे दुरुस्त कर गाड़ी चला दी गई।