{"_id":"69c93e95c64080ea6508b866","slug":"inter-state-arms-smuggler-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129983-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50,000 और हरियाणा पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय कुख्यात हथियार सप्लायर उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मोहम्मद इसरार उर्फ कट्टा को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर दिल्ली पुलिस ने 50,000 और हरियाणा पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदोरा के अनुसार, आरोपी कट्टा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के गैंगस्टरों को अवैध हथियार मुहैया कराता था। वह पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। जांच में खुलासा हुआ कि जुलाई 2024 में हरियाणा के गोहाना में हुई 'दूधिया' नामक व्यक्ति की हत्या में उसी के दिए हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री भी चला रहा था, जिसे पुलिस ने दो महीने पहले ही ध्वस्त किया था। 25 मार्च 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उसे दिल्ली-लोनी सीमा से एक सिंगल-शॉट पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, कट्टा की गिरफ्तारी संगठित अपराध और हथियारों की अवैध सप्लाई के खिलाफ बड़ी सफलता है।