{"_id":"69f0add430f82766850c87b0","slug":"integrated-technical-campus-being-built-in-okhla-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134154-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ओखला में बन रहा एकीकृत टेक्निकल कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ओखला में बन रहा एकीकृत टेक्निकल कैंपस
विज्ञापन
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक के एकीकृत परिसर का निर्माण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरकार ने जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान के एकीकृत परिसर के निर्माण का काम शुरू कर दिया है। प्रोजेक्ट करीब 423.6 करोड़ की लागत से बनने वाला है। इसके दिसंबर 2028 तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के मुताबिक, ओखला स्थित मौजूदा परिसर में लगभग 22 एकड़ भूमि पर यह एकीकृत कैंपस विकसित किया जाएगा। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, पहले चरण में छह मंजिला प्रशासनिक भवन, आठ मंजिला दो शैक्षणिक इमारतें, दस मंजिला आवासीय टावर और एक सेवा भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में सौर ऊर्जा संयंत्र, 16 लिफ्ट, जल निकासी प्रणाली और आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था स्थापित की जाएगी। खास बात यह है कि परिसर में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से लैस फायर अलार्म भी लगाया जाएगा, जिससे सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जा सके।