फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   instructions issued to the government departments for the use of e-vehicles In the NCR

एनसीआर में सरकारी विभागों को ई-वाहन इस्तेमाल का निर्देश जारी, कई जगह लगाए जाएंगे चार्जिंग प्वाईंट

Tue, 13 Mar 2018 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Mar 2018 11:24 AM IST
विज्ञापन
 instructions issued to the government departments for the use of e-vehicles In the NCR
e car e vehicle

ऊर्जा मंत्रालय ने सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों को एनसीआर में ई-वाहन इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। इन विभागाें को कहा गया है कि स्थानीय आवाजाही के लिए डीजल एवं पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रॉनिक वाहन का उपयोग करें। गौरतलब है कि भारत ने 2030 तक कुल वाहनों का 30 फीसदी बेड़ा बैटरी से चलाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा विभिन्न मंत्रालयों को लिखे पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रॉनिक आवागमन को बढ़ावा देना तय किया है। यह पर्यावरण हितैषी है और इससे वायु प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने तक दिया कि तेल के आयात की निर्भरता को भी कम करेगा। उन्होंने कहा कि देश के 30 फीसदी वाहनों को इलेक्ट्रॉनिक करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन


पत्र के मुताबिक पहले चरण में एनसीआर में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय, विभागों के वाहनों को पेट्रोल-डीजल से ई-वाहन में लाने का प्रस्ताव है। ऊर्जा मंत्रालय की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. ने दस हजार ई-वाहन खरीदने का ऑर्डर दे दिया है। पत्र में विभिन्न स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed