फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Institutions engaged in help with Amar Ujala Foundation

संकट का समयः अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मदद में जुटीं संस्थाएं

Wed, 01 Apr 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Institutions engaged in help with Amar Ujala Foundation
लखनऊ में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया जा रहा है... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद में अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कई स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हैं।  कानपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से कई स्थानों पर सामुदायिक रसोई में भोजन तैयार कर जरूरतमंदों को वितिरित किया गया।  आगरा में लगातार तीसरे दिन हिंदुस्तान फाउंडेशन के सहयोग से कई घरों में भोजन के पैकेट वितरित किए गए। लखनऊ में जिला प्रशासन और व्यापारियों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को भोजन मुहैया कराया गया। 

विज्ञापन


गोरखपुर में सेवा भारती सामाजिक आयाम के सहयोग से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया गया। वाराणसी में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भोजन के पैकेट, खिचड़ी और मास्क वितरित किए गए।  मेरठ में जनकल्याण फाउंडेशन और छावनी रामलीला कमेटी के सहयोग से डाबका गांव में लोगों को भोजन कराया गया। शामली शहर में भोजन के  पैकेट वितरित किए गए। 
विज्ञापन


प्रयागराज में मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट के साथ साझा अभियान में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान अनाज और आलू के पैकेट बांटे गए।  गाजियाबाद में नेशनल हाईवे -9 स्थित आईपीईएम कॉलेज के साथ मिलकर गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वितरण के लिए भोजन के पैकेट तहसील प्रशासन की टीम को सौंपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांसी में जरुरतमंदों के बीच राशन किट वितरित किए गए। थर्मल स्क्रीनिंग-तापमान मापकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। फतेहाबाद में फाउंडेशन ने श्री श्याम वेलफेयर सोसाइटी के साथ मिलकर कई जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। 


भिवानी में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड, जनकल्याण ट्रस्ट कोलकाता व स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन के सहयोग से भोजन के पैकेट बांटे। महेंद्रगढ़ (हरियाणा) में यादव सभा, भूतपूर्व सैनिक संघ, राहत ग्रुप के सहयोग से भोजन के पैकेट वितरित किए गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed