फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inspector and three constable arrested for blackmailing car riders with the help of women

नोएडा में पुलिसवाले ही चला रहे थे ब्लैकमेलिंग गिरोह, दरोगा समेत तीन सिपाही गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 04:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2019 04:40 AM IST
विज्ञापन
inspector and three constable arrested for blackmailing car riders with the help of women
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने सोमवार देर रात महिलाओं की मदद से कार सवारों को ब्लैकमेल करने वाले दरोगा और तीन सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, कुछ दिन से सेक्टर-44 में लिफ्ट लेकर लोगों से वसूली करने वाला गिरोह चल रहा था। इस सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। सोमवार रात एसएसपी को सूचना मिली कि एक महिला किसी राहगीर से लिफ्ट लेकर सेक्टर-44 चौकी प्रभारी सुनील शर्मा व सिपाहियों से मिलकर ब्लैकमेल कर रही है। एसएसपी ने सेक्टर-44 चौकी पहुंचकर तीन सिपाहियों को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों सिपाहियों ने चौकी प्रभारी सुनील शर्मा के भी शामिल होने की बात कही। इस सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि गिरोह की महिलाएं लिफ्ट लेकर कार सवारों पर अश्लील हरकत का आरोप लगाती थीं। इसके बाद सुनील शर्मा को इसकी सूचना देती थीं। इसके बाद सुनील और तीनों सिपाही मौके पर पहुंचकर पीड़ित को चौकी लाकर जेल भेजने की धमकी देकर पैसे वसूलते थे। आरोपी कई लोगों से इस तरह पैसे वसूल चुके हैं। एसएसपी के मुताबिक, मंगलवार को प्रेसवार्ता में पुलिस मामले के संबंध में और जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed