फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Infrastructure: Delhi should not be a copy of any other city, but should be made worthy of a capital: Rekha Gupta

इन्फ्रास्ट्रक्चर: दिल्ली को किसी शहर की नकल नहीं, राजधानी के अनुरूप बनाना है : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विकसित दिल्ली का पेश किया खाका, 550 किमी सड़कों की होगी कारपेटिंग
विज्ञापन


एक साल में 13 किमी ट्रांसमिशन लाइन, 172 किमी नई पानी पाइपलाइन बदली
13 हजार फ्लैट तैयार करने की तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भविष्य की विकसित दिल्ली का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य किसी दूसरे शहर की नकल करना नहीं, बल्कि राजधानी को उसकी जरूरतों के हिसाब से विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। पानी, सीवर, झुग्गी विकास और सड़क ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में 13 किलोमीटर पानी की ट्रांसमिशन पाइपलाइन बदली गई और 172 किलोमीटर नई या बदली हुई पानी की पाइपलाइनें डाली गईं। 37 किलोमीटर नई लाइन का काम आवंटित हो चुका है। इसके अलावा 833 किलोमीटर सेकेंडरी और डिस्ट्रीब्यूशन लाइनों पर अलग-अलग क्षेत्रों में काम शुरू हो रहा है। सीवर के मोर्चे पर 180 किलोमीटर नई लाइन बिछाई गई, 110 किलोमीटर पुरानी लाइन बदली गई और 144 किलोमीटर नई लाइन के काम टेंडर प्रक्रिया में हैं। चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे 9-10 विधानसभा क्षेत्रों को राहत मिलेगी। छतरपुर, इरादत नगर और नजफगढ़ में तीन नए डब्ल्यूटीपी की योजना भी शुरू की गई है। जल बोर्ड की वाटर एमनेस्टी स्कीम के तहत 3.52 लाख उपभोक्ताओं ने बिल निपटाए। इससे 484 करोड़ रुपये का राजस्व मिला और करीब 1400 करोड़ रुपये की पेनल्टी व ब्याज माफ किया गया। अब यह योजना औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर भी लागू है।
विज्ञापन

छुग्गीवासियों के लिए 13,000 फ्लैट बना रहे
झुग्गी बस्तियों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सावदा घेवरा, भलस्वा, द्वारका और सुल्तानपुरी समेत कई इलाकों में करीब 13,000 फ्लैट तैयार किए जा रहे हैं। मजदूरों को 22,411 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। कामकाजी महिलाओं के लिए 500 पालना केंद्र खोले गए हैं। एससी, एसटी बस्तियों में 85 करोड़ रुपये की 146 परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


550 किलोमीटर सड़कों की कारपेटिंग
इन्फ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर सड़कों में से 550 किलोमीटर की वॉल-टू-वॉल कारपेटिंग का फैसला लिया गया है। 150 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है और 400 किलोमीटर पर काम बारिश से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। बाकी 600 किलोमीटर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जलभराव रोकने के लिए डी-सिल्टिंग समय पर शुरू की गई है। नंद नगरी फ्लाईओवर पूरा कर दिया गया है। बारापुला फ्लाईओवर जून तक, मुकरबा चौक अंडरपास मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है। मोदी मिल और सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के काम भी जल्द शुरू होंगे। 47 चौराहों के सौंदर्यीकरण और 40 नए फुटओवर ब्रिज बनाने की योजना पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed