फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threat to bomb many schools including DPS, Amity and Mother Mary's school

Delhi Bomb Threat: दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम की धमकी, गृह मंत्रालय ने कहा- घबराएं नहीं

Wed, 01 May 2024 02:02 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 01 May 2024 02:02 PM IST
सार

दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल आया है। डीपीएस, मदर मैरी और एमिटी समेत कई नामी स्कूलों को मेल के जरिए धमकी दी गई है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

विज्ञापन
Threat to bomb many schools including DPS, Amity and Mother Mary's school
Delhi Bomb Threat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं। बम की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ता और अग्निशमन विभाग का दस्ता भी मौके पर पहुंचा। स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जा रहा है कि अभी तक कुछ नहीं मिला है। दमकल विभाग ने बताया कि अब तक दिल्ली फायर सर्विस (DFS) को स्कूलों में बम की धमकी के संबंध में 97 से अधिक कॉल प्राप्त हुई हैं। वहीं, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ये ईमेल कहां से भेजे गए हैं। प्राथमिक जांच में जानकारी सामने आई है कि धमकी का ईमेल रूस से आया है।

विज्ञापन
दिल्ली के कई नामी स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल
दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई। छावला के सेंट थॉमस, सरिता विहार के जीडी गोयनका, बाबा हरिदास नगर के एवरग्रीन पब्लिक स्कूल और द्वारका के सचदेवा ग्लोबल स्कूल को भी धमकी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला। जिसके बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज गए। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया गया कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।

पुलिस के मुताबिक, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी है। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंची। तलाश ली गई है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। 

मदर मैरी स्कूल में भी आया धमकी भरा ईमेल
वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल को खाली कराया गया और स्कूल परिसर की गहन जांच की गई। नई दिल्ली के संस्कृति और पुष्प विहार के एमिटी स्कूल को भी धमकी
वहीं, संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल परिसर की सघन जांच की गई। वहीं, पुष्प विहार स्थिति एमिटी स्कूल को भी ईमेल प्राप्त हुआ। नोएडा में दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी आया ईमेल
दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल आया। प्रिंसिपल ऑफिस ने बताया कि स्कूल को एक ईमेल मिला है जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। स्कूल की तरफ से यह जानकारी दी गई। डीआइजी, अपर. सीपी (एल एंड ओ), शिवहरि मीना का ने कहा, 'डीपीएस नोएडा में बम की धमकी के संबंध में सूचना मिली थी। नोएडा पुलिस, फायर टेंडर और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर मौजूद हैं। छात्रों को घर वापस भेज दिया गया है। जांच चल रही है, अभी तक हमें कुछ नहीं मिला है।' एक ही ईमेल से स्कूलों को धमकी भेजी गई
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कई स्कूलों में बम की धमकी मिली है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर ईमेल भेजा गया है। और यह एक ही पैटर्न पर लग रहा है। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है।

डीसीपी साउथ वेस्ट रोहित मीना ने कहा, 'हमें जानकारी मिली कि सुबह करीब 4:15 बजे कई स्कूलों को एक ही ईमेल भेजा गया था। हमने कार्रवाई की और स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। छात्रों को घर वापस भेजा गया। सभी स्कूलों में जांच चल रही है और हमारी तकनीकी शाखा ईमेल की जांच कर रही है, ऐसा लगता है कि यह एक सामूहिक ईमेल है। मैं छात्रों और अभिभावकों से शांत रहने का अनुरोध करना चाहता हूं घबराने की जरूरत नहीं है। हम प्रत्येक स्कूल की जांच करा रहे हैं और स्कूल प्रशासन के संपर्क में हैं।'

पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने कहा, 'सूचना मिलने के बाद हमारी टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्रों को उनके घर वापस भेज दिया गया है। बम निरोधक दस्ते की मदद से चेकिंग की जा रही है। हम सभी से अपील करते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है।' वहीं, दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर DCP देवेश कुमार महला ने कहा, "हमने सभी स्कूलों की जांच कर ली है। कहीं पर भी कुछ नहीं मिला है।' उपराज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों में बम की धमकी पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने ट्वीट कर कहा, 'पुलिस कमिश्नर से बात की और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में बम की धमकी पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी। दिल्ली पुलिस को स्कूल में गहन तलाशी लेने का निर्देश दिया। परिसर, दोषियों की पहचान करें और सुनिश्चित करें कि कोई चूक न हो। मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि वे घबराएं नहीं और स्कूलों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन के साथ सहयोग करें।'

वहीं, एलजी ने बताया कि जैसे ही इसकी खबर स्कूलों में आई है। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सर्च ऑपरेशन चल रहे हैं। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौजूद हैं। मैं जनता को आश्वस्त करना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है और हमारी कोशिश होगी कि हम किसी अप्रिय घटना को ना होने दें। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।'

घबराने की जरूरत नहीं है: केंद्रीय गृह मंत्रालय
दिल्ली के कुछ स्कूलों को धमकी भरे मेल के संबंध में एमएचए (गृह मंत्रालय) का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

जैसे ही धमकियों की खबर फैली दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा कि आज दिल्ली के कुछ स्कूलों में बम होने की झूठी कॉल-मेल आए, दिल्ली पुलिस को कहीं भी कुछ भी प्रतिकूल-संदिग्ध नहीं मिला। हमारे सभी छात्र और शिक्षक सुरक्षित हैं। सभी से अनुरोध है कि घबराएं नहीं। अभिभावकों को राहत देने के लिए यदि माता-पिता स्कूल पहुंच गए थे तो छात्रों को स्कूल से जाने की अनुमति दी गई।

एयरपोर्ट्स और उद्योग समूहों पर हमले की धमकी का भी आया था ईमेल
देश के विभिन्न एयरपोर्ट्स और टर्मिनल पर हमले की धमकी देने का मामला सामने आया। यह धमकी 'टेरराइजर्स 111' नामक संगठन के हवाले से धमकी दी गई। संगठन द्वारा कई लोगों को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। जिसके बाद देश के सभी एयरपोर्ट्स और टर्मिनल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शीर्ष साइबर सिक्योरिटी और आईटी एजेंसियां संदिग्ध ईमेल के स्त्रोत का पता लगाने में जुट गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे संदिग्ध ईमेल भेजा गया। जिसमें नागपुर एयरपोर्ट पर भी हमले का दावा किया गया था। जिसके बाद नागपुर सिटी पुलिस के कमिश्नर रविंद्र सिंघल और उनकी टीम तुरंत एयरपोर्ट पहुंची और शीर्ष अधिकारियों को अलर्ट किया। विस्फोट का पता लगाने वाली और विस्फोटक निष्क्रिय करने वाली टीमें तैनात कर दी गईं। 

नागपुर के अलावा, जयपुर और गोवा एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईमेल में कहा गया कि 'हम ये सुनिश्चित करेंगे कि हर तरफ खून बिखरे और हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना चाहते हैं।' ईमेल में कहा गया कि टेरराइजर्स 111 नामक संगठन इसके पीछे है। कुछ हवाई जहाजों में भी बम रखने का दावा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed