फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Inflation has stopped the wheels of the bicycle, businessmen are worried.

Delhi NCR News: महंगाई ने रोकी साइकिल के पहिए, कारोबारी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम एशिया संकट से आपूर्ति पर असर , महंगा हुआ समान
विज्ञापन

-पार्ट्स की लागत में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब दिल्ली के साइकिल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और आपूर्ति बाधित होने के कारण साइकिल के पुर्जे महंगे हो गए हैं। बाजार से जुड़े व्यापारियों के अनुसार प्लास्टिक के दाने, स्टील व एल्यूमीनियम शीट और रबर जैसे कच्चे माल के दाम बढ़ने से साइकिल के पार्ट्स की लागत में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं, पहले जहां माल की सप्लाई अपेक्षाकृत आसान थी, अब शिपिंग कंपनियां लंबा रूट अपनाने को मजबूर हैं, जिससे डिलीवरी में 15 से 18 दिनों की देरी हो रही है और परिवहन लागत भी बढ़ गई है।


व्यापारियों का कहना है कि दुबई, कतर, सऊदी अरब समेत अन्य पश्चिम एशियाई देशों के साथ व्यापार प्रभावित होने से बाजार की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कीमतों में बढ़ोतरी का असर ग्राहकों पर पड़ रहा है। साइकिल के विभिन्न पुर्जों के दामों में इजाफा हुआ है। चेन 40 से बढ़कर 45 रुपये, हैंडल 225 से 250 रुपये, गियर 150 से 160 रुपये, घंटी 40 से 45 रुपये, कैरियर 125 से 150 रुपये, और स्टैंड 40 से 45 रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन



कारोबारियों ने सरकार से मांग की है कि आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु करने और बढ़ती लागत पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

-------------



-युद्ध के चलते साइकिल के दामों में अनियमितता का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण ग्राहकों ने खरीदारी कम कर दी। -राजीव बत्रा (साइकिल मार्केट प्रधान, चांदनी चौक )
विज्ञापन
विज्ञापन




-पिछले कुछ समय में कच्चे माल की कीमत काफी बढ़ गई है। इसके अलावा ट्र्रांसपोर्ट और मजदूरी का खर्च भी बढ़ा है। (व्यापारी, साइकिल मार्केट, चांदनी चौक)


----------



-मैं साइकिल खरीदने आया था। लेकिन कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं, जो साइकिल पहले मेरे बजट में थी अब महंगी हो गई है। -मोनू, ग्राहक
- पहले जितने पैसे में अच्छी साइकिल मिल जाती थी, अब उतने में साधारण साइकिल भी मुश्किल से मिल रही है। -अजय, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed