फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Infighting in BJP

जब एक विधायक ने बीजेपी सांसद को नहीं दी तवज्जो

Fri, 27 Jun 2014 05:20 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 05:20 AM IST
विज्ञापन
Infighting in BJP

दिल्ली के बाबरपुर विधानसभा के भाजपा विधायक नरेश गौड़ ने क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी को अपने ही कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं देकर नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली स्थित दुर्गा पुरी में आपातकाल विषय पर विचार गोष्ठी हुई।

इसका आयोजन जन जागृति मंच ने किया था जिसके संरक्षक नरेश गौड़ हैं, लेकिन उन्होंने सांसद मनोज तिवारी को निमंत्रण तक नहीं दिया। इस पर नवीन शाहदरा जिला के महामंत्री प्रवेश शर्मा व मीडिया प्रभारी ताराचंद उपाध्याय ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

भरी सभा में किया था जलील

Infighting in BJP

भाजपा नेताओं में अंदरूनी कलह खुल कर सामने आने लगी है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और उन्हीं के संसदीय क्षेत्र बाबरपुर के विधायक नरेश गौड़ के बीच ठन गई है।

रविवार की रात पूर्वी दिल्ली इलाके के सुदामापुरी स्थित अनूप वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में तो बकझक भी हुई। नेता भरी सभा में तू-तू मैं-मैं भी करते दिखाई पड़े।

झगड़े के बाद इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के आलाकमान के पास भी पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed