{"_id":"5b35e1b54f1c1b2e168b4cbe","slug":"industries-effected-from-water-crisis-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" पानी की किल्लत से उद्योग भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत से उद्योग भी प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की किल्लत से शहर के आवासीय सेक्टर ही नहीं, बल्कि औद्योगिक सेक्टर भी परेशान है। पर्याप्त जलापूर्ति न होने से उद्योगों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। भूजल के लिए उद्योगाें को केंद्रीय भूजल बोर्ड की एनओसी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में हुई उद्योग बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद जिला प्रशासन ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश दिए हैं।
उद्यमियों ने पानी के संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सबमर्सिबल लगाने के लिए केंद्रीय भूजल बोर्ड से मंजूरी लेने का प्रावधान है। एनओसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के कार्यकारी अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक के दौरान समस्या उठाए जाने पर जिलाधिकारी ने नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में उद्योगों को बढ़ावा मिले, इसके लिए प्राधिकरण को भूजल बोर्ड से संपर्क साधकर एनओसी की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी। इसके अलावा वैकल्पिक व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन