{"_id":"5aff09d04f1c1be2408b6472","slug":"indraprastha-college-the-most-oldest-college-of-delhi-university-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू के सबसे पुराने महिला कॉलेज के रूप में है इसकी पहचान, यहां इस कोर्स की है भारी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू के सबसे पुराने महिला कॉलेज के रूप में है इसकी पहचान, यहां इस कोर्स की है भारी डिमांड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
IP college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय का इन्द्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन(आईपी) को सबसे पुराने महिला कॉलेज के रूप में जाना जाता है। नॉर्थ कैंपस में होने के कारण छात्राओं के बीच इसकी खासी लोकप्रियता है। इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1924 में की गई थी।
विज्ञापन
यहां बैचलर ऑफ मास मीडिया एंड मास कम्प्युनिकेशन कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। इसके लिए यहां अलग से प्रोडक्शन के लिए यूनिक स्टूडियो मौजूद है।
कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर 26 प्रोग्राम चलते हैं। जिनमें बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स हिंदी, बीए ऑनर्स इतिहास, बीए ऑनर्स संगीत, बीए ऑनर्स फिलॉस्फी, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र, बीए ऑनर्स साइकोलॉजी, बीए ऑनर्स संस्कृत, बीए प्रोग्राम, बीकॉम(ऑनर्स), बीएमएमएमसी, बीएससी ऑनर्स कंपयूटर साइंस, बीएससी ऑनर्स गणित
विज्ञापन
कॉलेज से निकली मशहूर हस्तियां में अंबिका सोनी, अरुणा रॉय, जसपिंदर नरूला, सुचेता कृपलानी, दीपा साही, कविता कौशिक, नीतू चंद्रा, पिंकी आनंद हैं।
कॉलेज के पुस्तकालय में जर्नल्स का अंबार है। इसके साथ ढाई लाख से अधिक टैक्सट बुक, 11 लाख से अधिक रेफरेंस बुक व 236 बेरल बुक की व्यवस्था है। वहीं ई बुक्स व ई जर्नल्स को भी एक्सेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके साथ ही वाई-फाई कैंपस के साथ कंप्यूटर लैब में बड़ी संख्या में कंप्यूटर की व्यवस्था है। छात्राओं की पढ़ाई के बाद नौकरी के लिए प्लेसमेंट सेल व विदेशी छात्राओं के लिए विदेशी छात्रा सेल, नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट सोसाइटी, ऑडियो-विजुअल रूम, लैंग्वेज लैब, कैरियर गाइडेंस प्लेसमेंट सेल की सुविधा है।
वहीं हॉस्टल में 196 कमरों की भी व्यवस्था है। कॉलेज में 66 क्लास रूम होने के कारण शैक्षणिक माहौल काफी अच्छा है। कॉलेज के बगल में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन है।
यहां एडमिशन के लिए आप 31 श्याम नाथ मार्ग दिल्ली-110054 फोन- 011-23954085, 23962009 वेबसाइट-www.ipcollege.du.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।