{"_id":"68dd951ee889e6df9100756c","slug":"indian-railways-bi-weekly-train-service-from-pune-to-hazrat-nizamuddin-started-2025-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: पुणे से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सुविधा, 6 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: पुणे से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक ट्रेन सुविधा, 6 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी सेवा
Thu, 02 Oct 2025 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:15 AM IST
सार
यह ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
Indian Railways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी त्योहारों के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तक द्वि-साप्ताहिक (सप्ताह में दो बार) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। यह ट्रेनें त्योहारों के दौरान यात्रा को आसान और आरामदायक बनाने के लिए चलाई जा रही हैं, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ये स्पेशल ट्रेनें छह अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेंगी। ट्रेन संख्या 01493 पुणे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन के लिए सोमवार और बृहस्पतिवार को चलेगी। यह ट्रेन पुणे से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01494 हजरत निजामुद्दीन से पुणे के लिए मंगलवार और शुक्रवार को शाम 9:25 बजे निकलेगी और अगले दिन रात 11:55 बजे पुणे पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये ट्रेनें पूरी तरह वातानुकूलित हैं और यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। मार्ग में पड़ने वाले स्टॉप में लोनावला, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी और मथुरा जंक्शन शामिल हैं।
विज्ञापन
उपाध्याय ने कहा कि त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है। इन स्पेशल ट्रेनों से हम यात्रा को सुरक्षित और समयबद्ध बनाने का प्रयास कर रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।