Weather: पंजाब के पटियाला से UP के प्रयागराज तक, सर्दी के मौसम में पहली बार इन जगहों पर जीरो मी. हुई दृश्यता
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चल रही है। रविवार सुबह दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब में घना कोहरा छाया। जिसके चलते सड़क से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं से पारा लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
इन जगहों पर पहली बार दृश्यता शून्य मीटर22 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 14th January. pic.twitter.com/vmY6LBOSvr
— ANI (@ANI) January 14, 2024विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सर्दी के इस सीजन में पहली बार राजस्थान के गंगानगर, पंजाब के पटियाला और चंडीगढ़, हरियाणा के अंबाला, दिल्ली के पालम और सफदरजंग, यूपी के बरेली, लखनऊ, बहराईच, वाराणसी, प्रयागराज और तेजपुर (असम) में शून्य मीटर दृश्यता दर्ज की गई है।
For the first time this winter season, zero meter visibility has been recorded in Ganganagar, Patiala, Ambala, Chandigarh, Palam, Safdarjung, Bareilly, Lucknow, Bahraich, Varanasi, Prayagraj and Tezpur (Assam): IMD.
— ANI (@ANI) January 14, 2024
राजधानी में तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले दो दिनों तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। दिन में बादल छाए रहने से रात का तापमान मामूली बढ़ सकता है। अनुमान है कि 11 जनवरी तक न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है।
#WATCH | Delhi: Coldwave and dense fog engulfs the national capital
— ANI (@ANI) January 14, 2024
(Visuals from Barapullah, shot at 5:55 am) pic.twitter.com/kbX98UWn8w
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। दिल्ली के आया नगर इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम तीन डिग्री दर्ज किया गया।
कोहरे की घनी चादर में लिपटा यूपी
लखनऊ और उसके आसपास रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कहीं-कहीं पर विजबिलटी शून्य जैसी रही। सड़के शांत रहीं। वाहन रेंगते हुए नजर आए। कोहरे के साथ गलन का भी असर रहा। इसके पहले शनिवार को भी शीतलहर ने पूरे प्रदेश को चपेट में लिया। शनिवार को इसका दायरा बढ़ा और कानपुर, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ भीषण चपेट में रहे। शेष इलाकों ने गलन भरी ठंड की मार झेली। लुढ़कते पारे के साथ मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश में 50 फीसदी से अधिक इलाके शनिवार को घने कोहरे की चपेट में रहे।