फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Weather Forecast Update Today Chance of rain and thundershowers in northwest and central India

Weather: चार राज्यों में शीतलहर और 14 में कोहरा, दो दिन राहत के आसार नहीं; जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Mon, 08 Jan 2024 04:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 08 Jan 2024 04:16 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
India Weather Forecast Update Today  Chance of rain and thundershowers in northwest and central India
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सर्दी का सितम जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में शीतलहर चली। अभी दो दिन तक इसके जारी रहने का अनुमान जताया गया है। वहीं, 14 राज्यों में कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कम रही, जिससे वे घंटों देरी से गंतव्यों पर पहुंचीं। उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 8-10 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गरज के साथ बारिश की भी संभावना है।

विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में सोमवार को भी भीषण से अधिक भीषण ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। उसके बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा और ठंड से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 राज्यों में कोहरे की स्थिति बनी हुई है। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वोत्तर में असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घने कोहरे का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल में आज धुंध का यलो अलर्ट
हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। सोमवार को पूरे प्रदेश में धुंध का यलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को प्रदेशभर में और बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 और 12 जनवरी को मौसम फिर साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में धुंध और कोहरे के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह-शाम के समय बाजारों में सन्नाटा छाया रह रहा है। प्रदेश में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बर्फबारी और बारिश न होने से गेहूं, मटर और सेब की फसल को नुकसान हो रहा है, जबकि बागवान नई पौध नहीं रोप पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के ज्यादातर शहरों में पारा 10 से नीचे
पंजाब में अमृतसर को भीषण ठंड से राहत नहीं मिली है। बीती रात भी यहां 5.8 डिग्री तापमान रहा। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी 6-9 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पंजाब सरकार ने भीषण ठंड को देखते हुए प्रदेश में 10वीं तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। हरियाणा के भिवानी में सबसे कम 6.7 डिग्री तापमान रहा। वहीं, अंबाला, नारनौल, हिसार और करनाल में बारा 7-9 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री पर आ गया।

जम्मू और श्रीनगर में सबसे सर्द रात
शीतलहर ने जम्मू को अपनी चपेट में ले लिया है और क्षेत्र में शनिवार की रात सीजन में सबसे ज्यादा ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जम्मू क्षेत्र में बनिहाल शहर में सबसे कम माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कटड़ा में रात का तापमान 6 डिग्री रहा। श्रीनगर में पहले से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड की वजह से लोगों की दैनिक गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं और लोग ठंड से बचने के लिए घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड से डल झील पहले ही जम गई है। इससे सैलानियों के मजे आ गए हैं और वे पानी पर जमी बर्फ का आनंद उठा रहे हैं। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते शून्य से नीचे ही तापमान रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से उत्तर-पश्चिम भारत में नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 8 और 9 जनवरी को हल्की बारिश होने का अनुमान है। मध्य भारत की बात करें तो गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के उत्तरी भाग में भी हल्की बारिश की संभावना है। उधर, दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भी सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed