{"_id":"69d52b4dfcdf18c3840dbb1d","slug":"india-rubber-expo-2026-begins-chief-minister-inaugurates-it-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131315-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इंडिया रबर एक्सपो 2026 का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इंडिया रबर एक्सपो 2026 का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
- वैश्विक नवाचार और उद्योग सहयोग का बड़ा मंच बना आयोजन
- 400 से अधिक प्रदर्शक जबकि 45,000 से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के भारत मंडपम में इंडिया रबर एक्सपो 2026 का मंगलवार को आगाज हुआ। चार दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन अखिल भारतीय रबर उद्योग संघ की ओर से किया जा रहा है, जो 10 अप्रैल तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। “नवाचार, संपर्क, परिवर्तन” थीम पर आधारित इस एक्सपो में 400 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 45,000 से ज्यादा आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। करीब 26,000 वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन में कच्चे माल, मशीनरी, केमिकल्स, इलास्टोमर और तैयार उत्पादों समेत पूरी रबर वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं, आयोजक इसे एशिया की इस सबसे बड़ी रबर उद्योग प्रदर्शनी के रूप में देख रहे हैं।
इस बार 14 देशों के 60 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक- जिनमें चीन, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं, अपनी तकनीक और उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, वर्ष 2001 में शुरू हुआ यह एक्सपो आज वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, जो भारतीय रबर उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ता है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन उद्योग, एमएसएमई और नवाचारकर्ताओं को एक मंच पर लाकर क्षेत्र के आधुनिकीकरण को गति दे रहा है। उन्होंने कौशल विकास और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने पर जोर दिया। आईआरई 2026 के चेयरमैन विपिन मेहता और मुख्य संयोजक संजीव सिक्का ने बताया कि इस बार फेस रिकग्निशन एंट्री सिस्टम और मोबाइल ऐप जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे प्रतिभागियों के बीच संवाद और नेटवर्किंग को और आसान बनाया गया है।
विज्ञापन
एक्सपो के दौरान एक्जिबिटर्स नाइट, सूफियाना शाम और ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जो उद्योग के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करेंगे।