फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India International Sports Expo begins tomorrow

इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एक्सपो का आगाज कल से, 300 से ज्यादा कंपनियां करेगी शिरकत

Sat, 21 Sep 2019 08:53 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 21 Sep 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
India International Sports Expo begins tomorrow
इंडिया एक्सपो सेंटर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खेलों के दीवानों के लिए इस बार प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला साउथ ईस्ट एशिया का सबसे बड़ा इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एक्सपो बेहद खास होने वाला है। यह एक्सपो 23 से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें दुनिया भर की 300 से ज्यादा कंपनियां भागीदारी करने वाली हैं। एक्सपो में हर खेल प्रेमी की पसंद का खास ख्याल रखा जाएगा। 
विज्ञापन


इस बार खेल इंडिया एक्सपो का यह आठवां संस्करण है। तीन दिनों तक चलने वाले इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एक्सपो में विभिन्न श्रेणियों के खेल प्रेमियों के लिए नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर दुनिया भर की 300 से ज्यादा कंपनियां अपने बेहतर उत्पादों को लेकर पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नए सिरे से काम शुरू करने वाले स्टार्टअप को भी बेहतर मार्ग दर्शन मिलेगा। इस वर्ष प्रगति मैदान में डेढ़ लाख स्क्वायर फीट एरिया में इंडिया इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल उपकरणों के साथ ही यहां खेल प्रेमियों के लिए अधिवेशन और सेमिनारों का भी आयोजन किया जाएगा। वहीं स्पोर्ट्स उद्योग में सराहनीय योगदान देने वाली कंपनियों को अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाएगा। 


एक्सपो में स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, सेपरेट इंटरनेशनल पवेलियन, स्पोर्ट्स फिल्म फेस्टिवल, स्पोर्ट्स करियर फेस्टिवल, किड्स स्पोर्ट्स  कैंप, बॉडी बिल्डिंग एंड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप, वर्कशॉप एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन फिटनेस, मार्शल आर्ट और योग गतिविधियां, एरोबिक, जुंबा और बेले परफोर्मेंस आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इतना ही नहीं खेल प्रेमियों के लिए चौथे स्पोर्ट्स  इंडिया फैशन शो का भी आयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed