फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   India Energy Week will start from Tuesday, PM Modi will do virtual inauguration

India Energy Week 2025: आज से शुरू होगा भारत ऊर्जा सप्ताह, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 11 Feb 2025 04:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 11 Feb 2025 04:50 AM IST
सार

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को बताया कि इस बार आयोजन पिछले दोनों संस्करणों (बंगलूरू और गोवा) से बड़ा और विविधतापूर्ण होगा। कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री, 90 फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ और ओपेक, आईईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
India Energy Week will start from Tuesday, PM Modi will do virtual inauguration
पीएम मोदी - फोटो : X / @INCIndia

विस्तार

भारत ऊर्जा सप्ताह 2025 का तीसरा संस्करण मंगलवार को शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये चार दिवसीय विशाल कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। भारत ऊर्जा सप्ताह (आईईडब्ल्यू) 2025 ऊर्जा सुरक्षा, ट्रांजिशन और नवाचार जैसे विषयों पर वैश्विक चर्चा का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को बताया कि इस बार आयोजन पिछले दोनों संस्करणों (बंगलूरू और गोवा) से बड़ा और विविधतापूर्ण होगा। कार्यक्रम में 20 से अधिक देशों के ऊर्जा मंत्री, 90 फॉर्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ और ओपेक, आईईए जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एक लाख वर्गमीटर में फैले इस आयोजन में 70,000 प्रतिनिधियों के जुटने का अनुमान है। साथ ही, 10 देश-विशेष पैवेलियन और सस्टेनेबल मोबिलिटी पैवेलियन में 15 इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रदर्शनी होगी।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि ओएनजीसी का डीप-सी सिमुलेशन गेम, एचपीसीएम का सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल और बीपीसीएम का एलपीजी सिलेंडर एटीएम जैसी तकनीकें आकर्षण का केंद्र होंगी। साथ ही, ‘क्लीन कुकिंग मिनिस्टीरियल’ सत्र में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सफल मॉडल को वैश्विक स्तर पर पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed