फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IND vs AUS Final Delhi CM Arvind Kejriwal congratulated the Indian team

IND vs AUS Final: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भारतीय टीम को दीं शुभकामनाएं, बोले- पूरा देश आपके साथ

Sun, 19 Nov 2023 12:16 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:16 PM IST
सार

भारत ने जहां दो बार विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार विश्व चैंपियन रह चुकी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं।

विज्ञापन
IND vs AUS Final Delhi CM Arvind Kejriwal congratulated the Indian team
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया लगातार 10 मैचों में जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची है। इस मैच पर दुनिया भर के फैंस की नजरें बनी रहेंगी। भारत ने जहां दो बार विश्व कप का खिताब जीता है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच बार की विश्व चैंपियन रह चुकी है।

विज्ञापन


आज खेले जाने वाले महामुकाबले के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, हर भारतवासी दिल से यही प्रार्थना कर रहा है कि भारत फिर से विश्व विजेता बन जाए। आम जनता से लेकर नेता , अभिनेता तक हर कोई भारतीय टीम की जीत की कामना कर रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'विश्व कप फाइनल के लिए टीम इंडिया को शुभकामनाएं। अपनी ताकत दिखाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ खेलें, अपनी जीत की लय बनाए रखें और इतिहास बनाएं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।



ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नश लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed