{"_id":"5b86cd8b42c792466578c7b8","slug":"increased-security-of-gautam-navlakha-house-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौतम नवलखा के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, हाईकोर्ट के अगले आदेश तक रहेंगे नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम नवलखा के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा, हाईकोर्ट के अगले आदेश तक रहेंगे नजरबंद
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
bhima koregaon
नक्सल समर्थकों से संबंध रखने के आरोप में घर में नजरबंद किए गए गौतम नवलखा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर बेरिकेडिंग कर दी गई। बुधवार को दिनभर रिश्तेदार या अन्य किसी को भी घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घर के बाहर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गौतम नवलखा नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के पास आर-3 नेहरू विहार, कालकाजी में रहते हैं। नक्सल समर्थकों के आरोप में हाईकोर्ट ने उन्हें अगले आदेश तक घर में ही नजरबंद रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दिनभर 10 से 12 पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात रहे
bhima koregaon
इसके बाद कालकाजी थाना पुलिस ने उनके घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी। बुधवार को दिनभर 10 से 12 पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर तैनात रहे। कालकाजी थानाध्यक्ष वेदप्रकाश खुद घर के बाहर तैनात थे। घर के बाहर चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घर के अंदर पुणे पुलिस मौजूद थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने गौतम नवलखा के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। किसी को घर के बाहर व अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। कोई भी सामान घर के अंदर ले जाने के लिए पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाईकोर्ट के अगले आदेश तक सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। घर के बाहर किसी को भी एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा था।