{"_id":"9b923c705f36f3e946b63060d0a7d4c0","slug":"increased-risk-of-swine-flu-in-ncr-five-new-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली NCR में स्वाइन फ्लू के पांच नये मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली NCR में स्वाइन फ्लू के पांच नये मामले
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 31 Dec 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को दिल्ली और गाजियाबाद से पांच मरीज सामने आए हैं, जिसमें तीन महिलाएं, एक बुजुर्ग और एक बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
एक महिला और एक पुरुष का इलाज आरएमएल में चल रहा है। यह दोनों गाजियाबाद के बताए जा रहे हैं। बच्चा और एक महिला अपने घर पर ही इलाज करा रहे हैं और एक अन्य महिला विपुल गुप्ता अस्पताल में भर्ती है। दिसंबर माह में दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कुल नौ मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
वसुंधरा की रहने वाली नीतू शर्मा (33) पति राजकुमार शर्मा के साथ गत 25 दिसंबर लंदन से लौटी थीं। वह फिलहाल आरएमएल में भर्ती हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.के.कार ने बताया कि मंगलवार दोपहर गाजियाबाद के आनंद अस्पताल में भर्ती एक महिला को आरएमएल लाया गया है।
विज्ञापन
वहां की जांच में स्वाइन फ्लू सामने आया है। हालांकि यहां मरीज का सैंपल नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजा गया है। दूसरी ओर डासना गेट निवासी विनोद शर्मा (65) को भी यशोदा अस्पताल से देर रात आरएमएल ले जाया गया है। विनोद कई वर्ष तक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। बाकी मरीजों की पहचान उजागर करने से डॉक्टरों ने इनकार कर दिया।
पिछले सप्ताह गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला की मौत स्वाइन फ्लू से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो गई थी। हालांकि इस मौत पर दिल्ली सरकार ने अभी तक अपनी मुहर नहीं लगाई है। दिल्ली सरकार के स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी डॉ. चरण सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल मरीजों की संख्या 35 पहुंच चुकी है।