फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Increased participation of women in the One Tree in the Mother's Name campaign

Delhi NCR News: एक पेड़ मां के नाम अभियान में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लोधी कॉलोनी स्थित पालिका निवास हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में पौध0रोपण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने किया। शुरुआत बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद परिसर में पौधे लगाए गए। इस दौरान आरडब्ल्यूए के प्रधान कालूराम राणा, सदस्य अरविंद शर्मा, श्यामसुंदर गौतम समेत कई लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चहल ने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि माताओं के सम्मान और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एनडीएमसी ने ‘संडे ग्रीन कैलेंडर’ तैयार किया है, जिसके तहत हर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।साथ ही, विभिन्न विभाग मिलकर पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि हरित वातावरण को स्थायी रूप से बढ़ावा मिल सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed