अखिलेश के एक और करीबी पर शिकंजा: एसीई ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर का छापा, बड़े कारोबारी हैं अजय चौधरी
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग एसीई ग्रुप की कंपनियों और उसके प्रमोटर अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
विस्तार
बीते कुछ समय से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों पर चल रही आयकर विभाग समेत अन्य विभागों की छापेमारी मंगलवार को भी जारी है। आयकर विभाग अखिलेश के एक और करीबी एसीई ग्रुप के प्रमोटर अजय चौधरी के चार ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जानकारी के अनुसार आयकर विभाग एसीई ग्रुप की कंपनियों और उसके प्रमोटर अजय चौधरी के दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आगरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है।
आगरा में भी कई प्रतिष्ठानों पर चल रही छापेमारी
सूत्रों के अनुसार आगरा में आयकर की टीम की कार्रवाई धौलपुर हाउस, विजय नगर समेत कई प्रतिष्ठानों पर चल रही है। ओम एक्सपोर्ट, आहूजा इंटरनेशनल, नोवा शूज और तारा इनोवेशन पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह नौ बजे से कार्रवाई शुरू की है। आगरा में आगरा में चार निर्यातकों पर और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी आयकर विभाग के निशाने पर है। टीम यहां पड़ताल कर रही है।
Income Tax Department is conducting searches at the properties of real estate company ACE Group & its promoter Ajay Chaudhary in Delhi, Noida, Greater Noida, & Agra. Chaudhary is said to be close to a political leader of Uttar Pradesh: Sources
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 4, 2022
बीते दिनों कन्नौज में इत्र कारोबारी पर भी हुई थी छापेमार
बीते दिनों कन्नौज के इत्र कारोबारी और सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इससे पहले पीयूष जैन जो एक अन्य इत्र कारोबारी हैं उनके कई ठिकानों पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये, सोना आदि बरामद किए गए थे जो चर्चा का विषय बने थे।