फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Including the ambassadors of 121 countries PM will arrived to NISE.

एनआईएसई में पीएम समेत आएंगे 121 देशों के राजदूत

Tue, 19 Jan 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 19 Jan 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
Including the ambassadors of 121 countries PM will arrived to NISE.

अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के मुख्यालय के लिए बनने वाले भवन के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 121 देशों के राजदूत भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर ढाई हजार से अधिक पुलिस के जवानों को लगाया गया है।

विज्ञापन


पेरिस में जलवायु परिवर्तन पर हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान के सुर्खियों में आने के बाद संस्थान के परिसर में ही पांच एकड़ क्षेत्रफल में यह भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


जिसका निर्माण होने में दो साल का समय लगेगा। प्रधानमंत्री इस भवन का शिलान्यास करेंगे। जब तक यह भवन बनकर तैयार होगा, उस समय तक के लिए 121 देशों के लिए सूर्य भवन के प्रथम व दूसरे तल को मुख्यालय के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलान्यास के दौरान यहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद व उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेगा। इसके साथ ही 121 देशों के राजदूत भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की सुरक्षा में 20 आईपीएस व ढाई हजार से अधिक पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।

प्रधानमंत्री के लिए तीन मार्ग पर है सुरक्षा

Including the ambassadors of 121 countries PM will arrived to NISE.

परिसर में खुला पुलिस कंट्रोल रूम
राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान का पूरा परिसर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहां पर पुलिस के 200 से अधिक जवानों ने डेरा डाल दिया है।

साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम भी खोला गया है। यहां पर आने वाले मेहमानों से लेकर सभी लोगों का पूरा ब्यौरा रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ हेलीकाप्टर से परिसर में उतरेंगे। इसे लेकर हेलीपैड पर छह हेलीकाप्टर उतरने की व्यस्था की गई है।

इसके साथ उनका काफिला सड़क मार्ग से भी आ सकता है। पुलिस की ओर से द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन से लेकर फरीदाबाद रोड पर संस्थान तक सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। आखिरी समय पर जिधर से आना होगा, वह पीएमओ तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed