फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   inauguration of delhi phase 3 pink line metro, arvind kejriwal and hardeep puri fight about to end

दिल्ली के पिंक लाइन मेट्रो का हुआ उद्घाटन, केजरीवाल-पुरी के विवाद ने लिया नया रुख

Thu, 15 Mar 2018 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
inauguration of delhi phase 3 pink line metro, arvind kejriwal and hardeep puri fight about to end
kejriwal and puri

मेट्रो फेज तीन की पिंक लाइन के एक सेक्शन के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मेट्रो फेज चार के विवाद को खत्म करने की पहल की।

विज्ञापन


दोनों ने तय किया है कि आने वाले कुछ दिनों में लंच पर बैठकर डीएमआरसी के दो प्रस्ताव (मेट्रो के नए कोच व मेट्रो फेज चार) जो दिल्ली सरकार के पास पड़े है उसे मंजूरी देकर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले दोनों ने दिल्ली मेट्रो की सबसे बड़ी 58 किलोमीटर की पिंक लाइन के एक सेक्शन मजलिस पार्क से साउथ कैंपस (21.56 किलोमीटर) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह लाइन बुधवार शाम छह बजे आम लोगों के लिए खुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की शान है मेट्रो

inauguration of delhi phase 3 pink line metro, arvind kejriwal and hardeep puri fight about to end
arvind kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली की शान है। यह दुनिया के लिए मिसाल कायम कर रही है। आराम, वातानुकूलित ट्रेन और समय पर गंतव्य पर पहुंचना हो तो मेट्रो से बेहतर कुछ नहीं है।

इसके लिए डीएमआरसी की पूरी टीम को हम बधाई देते है। उन्होंने आगे कहा कि हरदीप सिंह पुरी कुछ कहे उससे पहले उनका जवाब मैं देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली मेट्रो की योजनओं को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। उसकी मंशा पर कोई संशय नहीं होना चाहिए। दरअसल फेज चार को लेकर बीते दिनों आए बयान पर उन्होंने यह सफाई दी थी।

केजरीवाल-पुरी ने विवाद खत्म करने की की पहल

inauguration of delhi phase 3 pink line metro, arvind kejriwal and hardeep puri fight about to end
kejriwal - फोटो : pti

केजरीवाल ने कहा कि डीएमआरसी की दो प्रस्ताव दिल्ली सरकार के पास है। पहला रोलिंग स्टॉक (582 मेट्रो कोच जो कि फेज तीन के लिए आना है) का है। दूसरा मेट्रो फेज चार की फाइल।

उन्होंने कहा कि रोलिंग स्टॉक को जल्द ही हम मंजूरी देकर केंद्र के पास भेज देंगे। रही बात मेट्रो फेज चार की तो उसमें कुछ लाइनों को लेकर हमने अध्ययन कराया तो जो आकलन सामने आया है उससे लगता है कि उसपर हमें यात्री नहीं मिलेंगे।

इसलिए हमारी कुछ आपत्ति है। मगर जो लाइनें उपयुक्त है उसे जल्द मंजूरी देंगे। मेट्रो फेज चार का काम ना रूके इसलिए उसे दो चरणों में बांट लेते है। पुरी साहब ने लंच पर बुलाने को कहा है तो उसपर यह विवाद खत्म कर लेंगे।

वहीं हरदीप सिंह पुरी ने भी दिल्ली मेट्रो को देश की शान बताते हुए कहा कि हमें मिलकर सभी समस्याओं को सुलझाना होगा। उन्होंने कहा कि जो आकलन आपका है उसे लेकर हम अपने अधिकारियों के साथ बैठकर आकलन कर लेते है।

उसके बाद हम मेट्रो फेज चार को आगे बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि अगले एक दो दिन में मैं आपको लंच पर बुलाता हूं सभी मुद्दों पर बात करेंगे। उन्होंने इस मौके पर केजरीवाल से अपील करहा हूं की वह लंच पर आए तो आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की मंजूरी की फाइल भी लेकर आएं। 

पिंक लाइन चालू, मेट्रो से करे साउथ से नॉर्थ दिल्ली तक का सफर

inauguration of delhi phase 3 pink line metro, arvind kejriwal and hardeep puri fight about to end
pink line metro - फोटो : जी पॉल

दिल्ली मेट्रो की सबसे बड़ी पिंक लाइन का एक सेक्शन मजलिस पार्क से साउथ कैंपस बुधवार शाम छह बजे आम लोगों के लिए खुल गया। 21.56 किलोमीटर के इस सेक्शन पर कुल 12 स्टेशन है।

इस सेक्शन के खुलने के साथ अब दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 250 किलोमीटर तक पहुंच गया है। इस सेक्शन के खुलने से कुल चार नए इंटरचेंज बने है जिसमें तीन इंटरचेंज पहले दिन चालू हो गए है।

 इसमें आजादपुर (यलो लाइन), नेताजी सुभाष प्लेस (रेड लाइन) और राजौरी गार्डन है। चौथा इंटरचेंज एयरपोर्ट लाइन को जोडने के लिए काम चल रहा है। यह जून 2018 तक चालू हो जाएगा।

रविवार को फिलहाल इस लाइन पर सुबह आठ बजे से मेट्रो सेवा शुरू होगी। बाकी दिनों सामान्य सेवा होगी। अभी इसका इसपर पीक आवर्स में 3.28 सेकेंड की तो ऑफ पीक आवर्स में 5 मिनट से अधिक की फ्रीक्वेंसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed