फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In uttar pradesh muradnagar muslim community meeting decision came social boycott of cow slaughters

यूपीः मुस्लिम समाज की अहम बैठक में बड़ा फैसला, गोकशी करने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार

Sat, 29 Dec 2018 04:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर(गाजियाबाद) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Dec 2018 04:34 PM IST
विज्ञापन
In uttar pradesh muradnagar muslim community meeting decision came social boycott of cow slaughters

यूपी के गाजियाबाद से सटे मुरादनगर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शनिवार को गोकशी करने वालों के खिलाफ पंचायत कर नई मिसाल पेश की, जो क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जनपद में भी चर्चा का विषय बनी है। पंचायत ने गोकशी करने वाले लोगों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया है।

विज्ञापन


रावली रोड चुंगी नंबर तीन पर शनिवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक पंचायत की। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि समाज का कोई व्यक्ति गोकशी करता पकड़ा गया तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। समुदाय का कोई भी व्यक्ति उसके परिवार से कोई संबंध नहीं रखेगा।
विज्ञापन


पंचायत की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष भूरे चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गोकशी कर क्षेत्र का माहौल बिगड़ना चाहते हैं, ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी को पत्र लिखकर समाज के लोग गोकशी को बंद कराने की मांग कर चुके हैं, इसके बावजूद कुछ लोग गोकशी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाजी तौहिद हसन ने कहा कि मुरादनगर हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं। कुछ असामाजिक लोग गोकशी कर क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहते हैं।

पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि कस्बे और आसपास के गांव में रहने वाला मुस्लिम समाज का कोई भी व्यक्ति गोकशी करते पकड़ा गया या उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई तो उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

बहिष्कार के बाद समुदाय का कोई भी व्यक्ति उससे संबंध नहीं रखेगा। हाजी तौहिद कुरैशी, यूनुस पहलवान, मा.इकबाल, आरिफ कुरैशी, शकील कुरैशी, आफताब कुरैशी, अनीस कुरैशी, महताब आदि लोग मौजूद रहे।

यह है मामला

दरअसल, मामला यह है कि शुक्रवार को नूरगंज कॉलोनी में पुलिस गोकशी के वांछित को पकड़ने गई थी, जहां आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया था। वहां से पुलिस को बैरंग अपनी जान बचाकर लौटना पड़ा था। पुलिस टीम पर हुए हमले को देखते शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने पंचायत का आयोजन किया।

गोकशी के वांछित और पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, आरोपियों की पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीम लगी हैं।
- उम्मेद बहादुर सिंह एसओ मुरादनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed