फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   in palwali murder case sit generated chargesheet against 28 accused

पलवली हत्याकांड : SIT ने 28 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, सरपंच पति सहित पांच को बनाया मुख्य आरोपी

Fri, 15 Dec 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Dec 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
in palwali murder case sit generated chargesheet against 28 accused
- फोटो : अमर उजाला

पलवली गांव में एक ही रात में पांच लोगों की सामूहिक हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (एसआईटी) ने सभी 28 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


1208 पन्ने की इस चार्जशीट में पलवली गांव की सरपंच के पति वीरेंद्र उर्फ बिल्लू सहित नरेंद्र, धर्मेंद्र, लीलू व सुभाष को मुख्य आरोपी बनाया है, जबकि बाकी सभी को उनका साथ देने में बताया है।
विज्ञापन


इससे पहले एसआईटी इस मामले में 11 लोगों को राहत देने की तैयारी में थी, मगर पीड़ित परिवार सहित ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त डा. हनीफ कुरैशी से मुलाकात कर किसी को भी राहत देने पर धरने प्रदर्शन व सड़क जाम की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी रंजिशें ताजा हुईं थी

in palwali murder case sit generated chargesheet against 28 accused

गत 17 सितंबर 2017 की शाम पलवली गांव की सरपंच दयावती के पति वीरेंद्र उर्फ बिल्लू के बेटे मिरिंडा और चुनाव में प्रतिद्वंद्वी रहे बिजेंद्र के समर्थक कन्हैया के बीच झगड़ा हो गया था।

चुनावी रंजिशें ताजा हो गईं और दोनों पक्ष एक आमने सामने आ गए थे। कुछ देर में बिल्लू परिवार की ओर से राइफल बंदूक आदि लेकर लोग आ गए। बिल्लू पक्ष की ओर से की गई गोलीबारी में श्रीचंद, राजेंद्र, ईश्वर, नवीन और देवेंद्र की गोली लगने से मौत हो गई थी।

​इस सामूहिक हत्याकांड में पलवली की तत्कालीन सरपंच दयावती, उनके पति पूर्व सरपंच बिल्लू, गुरुग्राम पुलिस में तैनात एएसआई धर्मेंद्र समेत 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज व हथियारों की बैलेस्टिक रिपोर्ट आना बाकी 

in palwali murder case sit generated chargesheet against 28 accused

इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा वारदात में इस्तेमाल हथियारों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा था।

सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ सहित वारदात में शामिल आरोपियों की फोटो को बड़ा व साफ करके मंगवाया जाएगा। सीसीटीवी की रिपोर्ट से मौके पर मौजूद लोगों की सही स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।

वहीं हथियारों की रिपोर्ट से पता चलेगा कि किस-किस हथियार से गोलियां चली हैं और उसे किसने चलाया है। अदालत में आरोप सिद्ध करने में यह दोनों रिपोर्ट अहम रहेंगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा कि हत्याकांड में किस की क्या भूमिका रही। वहीं हथियारों की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कितने हथियारों से गोली चलाई गई, जिसके बाद शेष आरोपियों को जमानत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed