फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ruckus After Finding Burnt Deadbody of a Minor Maid in Mangalpuri

नौकरानी की जली हुई लाश मिलने के बाद बवाल

Thu, 04 Dec 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 12:45 PM IST
विज्ञापन
Ruckus After Finding Burnt Deadbody of a Minor Maid in Mangalpuri

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक कोठी में नाबालिग नौकरानी की जली हुई लाश मिलने के बाद जमकर बवाल हुआ। हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कोठी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने जमकर पथराव किया।

विज्ञापन


कई घंटे चले बवाल के बाद पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को खदेड़ा गया। कोठी मालिक का कहना है कि नौकरानी ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त शिवानी (17) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ परवाना रोड स्थित झुग्गियों में रहती थी। शिवानी पास के सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पढ़ाई के अलावा वह पिछले करीब डेढ़ साल से दीपाली एंक्लेव स्थित अतुल वर्मा की कोठी में घरेलू नौकरानी का काम भी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल पेशे से इंजीनियर हैं। बुधवार दोपहर करीब 2.00 बजे शिवानी के पिता को किसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने खुद को आग लगा ली है। शिवानी का परिवार फौरन कोठी पर पहुंचा। वहां गेट पर खून पड़ा हुआ था। कोठी के अंदर एक कमरे में शिवानी झुलसी हुई फर्श पर पड़ी थी। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर शिवानी की मौत की खबर मितले ही कोठी के बाहर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों का कहना था कि शिवानी के साथ कुछ अनहोनी होने के बाद उसकी हत्या की गई है। बाद में उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जला दिया गया। नारेबाजी के बीच लोगों ने कोठी में घुसकर पथराव कर दिया। बवाल में अतुल के परिवार ने किसी तरह अपनी जान बचाई।

पुलिस ने भीड़ को समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शरारती लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया गया। पुलिस ने करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले भी छोड़े।


देर रात तक मंगोलपुरी थाने के बाहर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा थी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed