फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In examining the role of an MP in internationa sex racket was not clear: DCP

अजय के कहने पर विदेशी लड़कियों को भेजता था आगे, रिटायर कर्नल ही है मास्टरमाइंड

Sat, 23 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
In examining the role of an MP in internationa sex racket was not clear: DCP
सान्याल - फोटो : अमर उजाला

सफदरजंग एंक्लेव इलाके में सामने आए अंतरराष्ट्रीय सेक्स व मानव तस्करी रैकेट में अभी तक किसी भी सांसद की भूमिका या संलिप्तता सामने नहीं आई है। दक्षिण जिले के डीसीपी ईश्वर सिंह ने शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि पीएन सान्याल ने सांसद नरेश अग्रवाल के नाम से अपने मोबाइल से किसी को एसएमएस किया था। इसके अलावा आरोपी के घर से नेता जगदंबिका पाल का लेटरहैड मिला था।
विज्ञापन


दोनों ही मामलों में पीएन सान्याल के खिलाफ दूसरों की पहचान का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। अभी मामले की जांच चल रही है। रिटायर कर्नल अजय अहलावत को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिसाल पोलो क्लब चलाता है मास्टरमाइंड

In examining the role of an MP in internationa sex racket was not clear: DCP
अजय अहलावत

उधर, दक्षिण जिले के एक पुलिस अफसर ने बताया कि रिटायर कर्नल अजय ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। पीएन सान्याल ने पुलिस को बताया कि वह कर्नल के कहने पर ही विदेशी लड़कियों को आगे भेजता था।

कर्नल अजय ने 2008 में वीआरएस ले ली थी। वह अपनी नौकरी के समय से ही बृजवासन में रिसाल पोलो क्लब चला रहा था। 1998 में ये पोलो क्लब शुरू हो गया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अजय अहलावत ने बृजवासन वाले फार्म हाउस पर कब्जा तो नहीं किया हुआ है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कर्नल अजय बहुत कम पैसे में कैसे अमीर बन गया। आरोपी हनीमून पैकेज चलाता था। इसमें मोरक्को की एक युवती भूमिका निभाती थी। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी फर्जी आईडी से लिए गए सिम का इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed