{"_id":"5f3d8ea58ebc3e620434b5d5","slug":"in-delhi-the-number-of-patients-recovering-from-corona-was-less-than-the-infected-for-last-15-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बीते 15 दिनों से संक्रमितों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बीते 15 दिनों से संक्रमितों के मुकाबले कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या हुई कम
Thu, 20 Aug 2020 02:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज
- फोटो : पीटीआई
राजधानी में 15 दिनों से संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रही है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में जितने कोरोना के नए केस आए थे। उससे करीब दो गुना मरीज ठीक भी हुए थे, लेकिन अब यह संख्या घट रही है। हालांकि, इसमें ज्यादा अंतर नहीं आया है और दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा बना हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक,बीते 15 दिनों में संक्रमण के 16983 मामले आए हैं और 15441 मरीज ठीक हुए हैं। यानी,ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमितों से कम रही। इस दौरान रोजाना औसतन 1132 केस आए और 1036 लोग स्वस्थ भी हुए। इस माह जब भी जांच की संख्या 12 हजार के करीब हुई। कोरोना के मामले भी एक हजार से नीचे पहुंच गए। जून माह में इतनी ही जांच पर 2500 तक केस आते थे।
विज्ञापन
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार बताते हैं कि इस माह संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में ज्यादा कमी नहीं हुई है। इसलिए दिल्ली का रिकवरी रेट 90 फीसदी के आसपास बना हुआ है। काफी दिनों से यही स्थिती बनी है। उन्होंने कहा कि रोजाना आने वाले मामलों में ज्यादा इजाफा नहीं हो रहा है। संक्रमण दर करीब 7 फीसदी ही है। इससे पता चलता है कि जांच जिस दिन बढ़ती है। उस दिन मामले ज्यादा नहीं बढ़ते। 23 हजार जांच होने पर भी 1300 से कम केस ही आ रहे हैं। जो एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
अगस्त माह में चार बार एक हजार से नीचे गए हैं संक्रमण के मामले
अगस्त माह में अभी तक चार बार संक्रमण के मामलों की संख्या एक हजार से नीचे गई है। जून और जुलाई महीनें में ऐसा एक बार ही हुआ था। इस हिसाब से देखे तो इस माह नए मामले जून और जुलाई की अपेक्षा काफी कम रहे हैं। इस दौरान रोजाना आने वाले केस की संख्या 16 अगस्त को सबसे कम (652) और 8 अगस्त को सबसे ज्यादा 1404 रही। यानी,एक भी दिन संक्रमितों की संख्या 1500 से ऊपर नहीं गई।
बीते 15 दिनों में संक्रमण के हालात
तारीख संक्रमण के मामले जांच
5 अगस्त 1076 16,785
6 अगस्त 1299 21,789
7 अगस्त 1192 23,765
8अगस्त 1404 24,592
9 अगस्त 1300 23,752
10 अगस्त 707 12,322
11 अगस्त 1257 19,432
12 अगस्त 1123 18,894
13 अगस्त 956 15,356
14 अगस्त 1192 15,110
15 अगस्त 1276 18,171
16 अगस्त 652 10,709
17 अगस्त 787 14,988
18 अगस्त 1374 20,226
19 अगस्त 1398 20,815
नोट- सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं।