फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal attacked by red chilly in delhi Secretariat

VIDEO: दिल्ली सचिवालय में सीएम केजरीवाल पर फेंकी लाल मिर्च, तोड़ा चश्मा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
arvind Kejriwal  attacked by red chilly in delhi Secretariat
केजरीवाल के चेंबर के बाहर पड़ी लाल मिर्च और आरोपी अनिल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला हुआ है। केजरीवाल पर लाल मिर्च पाउडर से हमला किया गया है उसके बाद उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई जिसमें उनका चश्मा टूट गया है। हमलावर को  गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिस आदमी ने मुलाकात के बहाने केजरीवाल पर हमला किया उसकी पहचान अनिल कुमार हिंदुस्तानी के रूप में हुई है। वह नारायणा दिल्ली का रहने वाला है।



केजरीवाल जब दोपहर के भोजन के लिए जा रहे थे, तभी उनसे मिलने आए तीन लोगों में से अनिल ने उनपर मिर्ची पाउडर फेंक दिया। घटना के दौरान हुई आपधापी में सीएम केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है जिसमें एक सफेद बालों वाला अधिकारी सीएम को बचाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


मिर्च पाउडर फेंकने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे हिरासत में ले लिया। संदिग्ध को आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल पर हमले के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बड़े ही सधे शब्दों में इस हमले की निंदा की है। तिवारी ने कहा कि इस घटना की जांच की जानी चाहिए।

सीएम पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रेस कांफ्रेंस की इसमें राघव चड्ढा ने कहा- हमने देखा सीधा एक व्यक्ति CM के चैम्बर तक पहुंच जाता है और हांथ में कुछ लिए रहता है जिसे रोकने का कोई प्रयास नहीं होता है।
 

क्या बोली आप

arvind Kejriwal  attacked by red chilly in delhi Secretariat
फर्श पर पड़ी मिर्च पाउडर - फोटो : अमर उजाला

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि, इस पूरी दिल दहला देने वाली घटना का मैं चश्मदीद हूं और यह अत्यंत शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में ऐसा कैसे हो गया, बीजेपी ने आरोप लगाया कि यह हमला केजरीवाल ने खुद ही कराया है। वहीं आप पार्टी का कहना है कि सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है। ऐसे में इतनी बड़ी चूक उनके ऊपर सवाल खड़ी करती है। 

-राघव ने आगे कहा- अगर दिल्ली का मुख्यमंत्री ही नहीं सुरक्षित है, उसे जान से मारने की कोशिश हो रही है तो जनता कैसे सुरक्षित होगी ? आज जो हुआ है, वास्तव में चौकाने वाला है, गंभीर मामला है। यदि पुलिस एक स्वतंत्र जांच करती है तो ज़रूर मैं अपना बयान दर्ज करूंगा। 

-सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, केंद्र की बीजेपी सरकार ने ऐसा माहौल बनाया हुआ है जहां असामाजिक तत्वों को उकसाया जाता है ताकि वह सीएम केजरीवाल पर हमला करें। हमलावरों को पता है कि उन्हें केंद्र सरकार पूरा सुरक्षा देगी। सौरभ ने ये भी कहा कि बीेजेपी सरकार की तरफ से साफ संदेश है कि जो भी केजरीवाल पर हमला करेगा उसकी रक्षा की जाएगी और इसी वजह से ऐसे वाकये हो रहे हैं।

-राघव चड्ढा ने कहा कि हमलावर को दिल्ली पुलिस द्वारा पूरी सुरक्षा उपलब्ध है, पुलिस का कोई इरादा नहीं है कि वो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

उधर दिल्ली पुलिस का कहना है कि अनिल कुमार अपनी किसी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आया था। उसने मुख्यमंत्री को एक कागज दिया और फिर उनके पांव छुए। तभी उसके हाथ से मिर्च पाउडर नीचे गिर गया। जांच की जा रही है कि यह मिर्ची हमला था या फिर वह पाउडर गिर गया था। 

 

पुलिस पर बरसी दिल्ली सरकार

इस घटना को लेकर दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह हैरानी की बात है कि दिल्ली पुलिस अॉन रिकॉर्ड झूठ बोल रही है। सचिवालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है। सचिवालय की सुरक्षा में सेंध की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।सरकार का यह भी कहना है कि दिल्ली पुलिस राजनीतिक दबाव में झूठ बोल रही है। 

सरकार का कहना है कि क्या दिल्ली पुलिस यह बता सकती है कि क्या कोई व्यक्ति सचिवालय में मिर्च पाउडर और माचिस के साथ प्रवेश कर सकता है। क्या सचिवालय में प्रवेश से पहले चेकिंग की जाती है। सरकार ने कहा है कि क्या होता अगर मुख्यमंत्री पर हमला करने वाला आदमी कोई हथियार लेकर अंदर आ जाता। हम इस घटना को लेकर तमाम कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed