फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Delhi man attacked his live-in partner with a knife due to suspicion police arrested him from Rajkot

लाल इश्क: युवक ने लिवइन पार्टनर का पहले रेता गला, फिर शरीर पर मारे इतने चाकू डॉक्टरों को लगाने पड़े 850 टांके

Sun, 01 Oct 2023 06:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

पुलिस ने भारत से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग रहती थी और रिंकू नामक युवक के साथ कई सालों से लिव इन में रह रही थी। रिंकू उस पर शक करता था।

विज्ञापन
In Delhi man attacked his live-in partner with a knife due to suspicion police arrested him from Rajkot
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को राजकोट गुजरात से दबोचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक की वजह से अपने लिवइन पार्टनर को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान छबीलपुर, अलीगढ़, यूपी निवासी रिंकू के रूप में हुई है। हमले के बाद महिला के शरीर में 850 टांके लगे थे। 

विज्ञापन

डॉक्टरों के प्रयास के बाद उसकी जान बच गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। रूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा भी उसकी तलाश कर रही थी। अब पुलिस ने उसे गुजरात से ढूंढ निकाला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 15 अप्रैल को भारत नामक युवक ने अपनी बहन को चाकू मारने की सूचना रूप नगर थाना पुलिस को दी थी। महिला का गला रेतने के अलावा उसके शरीर पर दर्जनों चाकू के निशान थे। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने भारत से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी बहन अपने पति से अलग रहती थी और रिंकू नामक युवक के साथ कई सालों से लिव इन में रह रही थी। रिंकू उस पर शक करता था। इसकी वजह से बहन ने अलग पीजी में रहना शुरू कर दिया। 

घटना वाले दिन रिंकू बहन के पीजी पहुंचा और उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच क्राइम ब्रांच की टीम को खबर मिली कि आरोपी गुजरात में छिपा हुआ है। एक टीम को राजकोट भेजा गया। वहां से आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed