अमित निकला आदमखोर: दांत से काटकर अलग की उंगली, भतीजे की लड़ाई में बीच-बचाव करने गया था चाचा सनोद
पीड़ित सनोद परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी मुकुंदपुर में रहते हैं। वह गाड़ियों में पैनिक बटन लगाने का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने दांत से उसकी एक उंगली को काटकर अलग कर दिया। घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जमानती धारा होने होने से आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में मामला दर्ज किया है।
पीड़ित सनोद परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी मुकुंदपुर में रहते हैं। वह गाड़ियों में पैनिक बटन लगाने का काम करते हैं। सनोद ने बताया कि आठ फरवरी की रात भतीजा आदित्य बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में अमित ने उसे रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करने लगा।
यह देखकर वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आदित्य को छोड़कर अमित उससे झगड़ा करने लगा। हाथापाई के दौरान अमित ने सनोद का हाथ पकड़ लिया और छोटी उंगली को दांत से काटकर अलग कर दिया।