फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In Bhalswa Dairy area man cut off finger of another man

अमित निकला आदमखोर: दांत से काटकर अलग की उंगली, भतीजे की लड़ाई में बीच-बचाव करने गया था चाचा सनोद

Sat, 11 Feb 2023 07:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Feb 2023 07:14 PM IST
सार

पीड़ित सनोद परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी मुकुंदपुर में रहते हैं। वह गाड़ियों में पैनिक बटन लगाने का काम करते हैं।

विज्ञापन
In Bhalswa Dairy area man cut off finger of another man
पीड़ित सनोद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने दांत से उसकी एक उंगली को काटकर अलग कर दिया। घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए। 

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जमानती धारा होने होने से आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने हल्की धारा में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सनोद परिवार के साथ सुभाष कॉलोनी मुकुंदपुर में रहते हैं। वह गाड़ियों में पैनिक बटन लगाने का काम करते हैं। सनोद ने बताया कि आठ फरवरी की रात भतीजा आदित्य बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में अमित ने उसे रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करने लगा। 

विज्ञापन

यह देखकर वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आदित्य को छोड़कर अमित उससे झगड़ा करने लगा। हाथापाई के दौरान अमित ने सनोद का हाथ पकड़ लिया और छोटी उंगली को दांत से काटकर अलग कर दिया। 

परिवार वाले सनोद को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। एक दिन इलाज करवाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

पीड़ित ने 10 फरवरी को थाने पहुंचकर अमित के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed