फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In a suicide note written three women were tortured him, suicide

सुसाइड नोट में लिखा तीन महिलाएं कर रही प्रताड़ित, खुदकुशी

Sat, 21 Nov 2015 09:16 AM IST
Updated Sat, 21 Nov 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
In a suicide note written three women were tortured him, suicide

मोती नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात तेजेंदर (32) नामक एक युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुइसाइड नोट मिला है जिसमें उसने दो एनआरआई महिला समेत तीन महिलाओं और मोती नगर थाना प्रभारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उसने थाना प्रभारी पर पांच लाख रुपये रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि वर्ष 2013 में तेजेंदर ब्रिटेन गया था। जहां उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

विज्ञापन


तेजेंदर ने युवती से दिल्ली में जमीन लेने के लिए 35 लाख रुपये मंगवाया। जब युवती दिल्ली पहुंची तो तेजेंदर ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया और रुपये भी वापस नहीं किए। युवती ने मोती नगर थाने में उसके खिलाफ चिटिंग का मामला दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों महिलाओं ने कर रखा था केस

In a suicide note written three women were tortured him, suicide

मामला अदालत में चल रहा था। इसी दौरान तेजेंदर ने दूसरी महिला से शादी का वायदा कर उससे भी ठगी कर ली। उस महिला ने भी मोती नगर थाने में शिकायत दे दी। पुलिस ने तेजेंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों मामले चल रहे थे इसी दौरान उसने न्यूजीलैंड की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली।


शादी करने के बाद युवती न्यूजीलैंड वापस गई। जहां उसे पता चला कि तेजेंदर पर पहले से ही दो महिलाओं ने केस कर रखा है। युवती दिल्ली आकर तेजेंदर से इस बारे में पूछताछ की। तेजेंदर ने उसे तलाक देने की धमकी दी।

युवती ने तेजेंदर के खिलाफ मोती नगर थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की है। फिलहाल पुलिस अधिकारी पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed