फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   In a crackdown against criminals involved in organized crime police made 72 arrests in 48 hours in Delhi

Delhi: संगठित अपराध से जुड़े बदमाशों के खिलाफ अभियान, 48 घंटे में पुलिस ने की 72 गिरफ्तारियां

Tue, 13 Jan 2026 04:34 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 13 Jan 2026 04:34 AM IST
सार

पुलिस ने संगठित अपराध करने वाले बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। 48 घंटे तक चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 72 अपराधी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
In a crackdown against criminals involved in organized crime police made 72 arrests in 48 hours in Delhi
Delhi Police - फोटो : adobe stock

विस्तार

पुलिस ने संगठित अपराध करने वाले बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। 48 घंटे तक चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 72 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, चाकू, गांजा, शराब और अन्य सामान बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशीले पदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों, अवैध हथियारों और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 48 घंटे तक अभियान चलाकर कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने मादक द्रव्यों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 628 ग्राम स्मैक की बरामदगी की। तस्करी करने वाले 8 तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने कारोबार में लिप्त 15 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध हथियार पर अंकुश लगाने के लिए उन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की, जो अवैध हथियार के बल पर लूटपाट व अन्य वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने ऐसे 13 बदमाशों की गिरफ्तारी कर इनके कब्जे से 11 चाकू, दो पिस्टल, एक कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed